ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Bihar Politics: ‘अगर हम लुटेरे हैं तो पकड़ों या फिर माफी मांगो’ तेजस्वी ने क्यों कही ऐसी बात? CBI को दी यह सलाह

Bihar Politics: बिहार के गोपलगंज पहुंचे तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पर पलटवार किया है और सीबीआई को एक बड़ी सलाह दे दी है.

Bihar Politics
तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: गोपालगंज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पर पलटवार करते हुए कहा कि वे बेकार के गृहमंत्री है। वे अपनी ही नाकामी गिना रहे हैं, अगर हम लुटेरे हैं तो पकड़े या फिर माफी मांगे। वही डीके टैक्स के सवाल पर उन्होंने कहा कि सब लोग जान रहे हैं कि किस तरह वसूली चल रही है चाहे वह ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर हो या ब्लॉक या थाना से हो ये सभी लोग जान रहे हैं समय आने पर डीके टैक्स का भी खुलासा किया जाएगा। 


वहीं आरजेडी नेताओं के घर पर सीबीआई व ईडी के छापेमारी के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह तो बीजेपी का सेल है बिहार में चुनाव है, दिल्ली के बाद जो एकमात्र जो चुनाव है वह बिहार में हैं। अब यहां हर दो दिन में केंद्रीय मंत्री कूद कूद कर आयेंगे और बड़ी बड़ी घोषणा करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर केवल बिहार की चर्चा होगी कि हमने बिहार के लिए यह किया, वह किया लेकिन हकीकत में तो बिहार ठगा गया और बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। ऐजेंसी लगाई जाएगी। जब सरकार गिरी थी मुख्यमंत्री उधर से इधर आए थे तो विजय कुमार चौधरी के रिश्तेदारों के घर भी छापेमारी हुई थी। ललन सिंह के करीबी और मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारियों पर भी छापा हुआ था, हम तो कहेंगे कि सीबीआई को हमारे घर में ही दफ्तर खोल लेना चाहिए।


तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जो नीतीश कुमार दस लाख नौकरी को असंभव कहते थे। अब वहीं नीतीश कुमार बीस लाख नौकरी की बात करते हैं। जो नीतीश कुमार कहते थे कि कहां से दस लाख नौकरी लाएगा अपने बाप के घर से लाएगा। आज उन्हीं के पार्टी के लोग लिखते हैं रोजगार मतलब नीतीश कुमार। हम क्रेडिट लेने की राजनीति नहीं करते हैं बस काम हो जाए। विकास कार्य को मत रोको अब गोपालगंज के मेडिकल कॉलेज में केवल आरजेडी के नेता नहीं न जायेंगे इलाज कराने। 17 माह के काम को जो गिनाया हमने अब 17 साल बाद नीतीश जी को याद आया है। काम गिनाएंगे तो बहुत हैं सब आरजेडी कोटे के मंत्री का ही काम किया हुआ है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज