ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

गिरिराज सिंह ने Cartoon फोटो Tweet कर विरोधियों पर कसा तंज, पीएम मोदी का किया गुणगान

PATNA : बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह लगातार सीएए के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। इस बार उन्होनों के एक कार्टून फोटो ट्वीट कर पीएम मोदी के इस कदम का गुणगान किया वहीं विरोध

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह लगातार सीएए के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। इस बार उन्होनों के एक कार्टून फोटो ट्वीट कर पीएम मोदी के इस कदम का गुणगान किया वहीं विरोधियों पर तंज भी कसा।

गिरिराज सिंह ने फोटो के जरिए दिखाने की कोशिश की है किस तरह पीएम मोदी पड़ोसी देश में रह रहे अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा सीएए के जरिए करने में जुटे हैं वहीं विरोधी पड़ोसी देश का ही समर्थन करने में जुटे हैं। गिरिराज ने जो फोटो ट्वीट किया है उसमें दिखाया जा रहा है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक अल्पसंख्यक महिला के साथ चीरहरण की कोशिश की जा रही है। उस महिला को बचाने में पीएम मोदी दोनों के बीच पड़ी खाई में सीएए से पाट रहे हैं। इधऱ विरोधी चिल्ला-चिल्ला कर रहे हैं कि उस बलात्कारी को भी बचाइए। 

बीजेपी समेत पीएम मोदी कांग्रेस पर पाकिस्तान परस्त होने आरोप लगाते रहें है। इस फोटो के जरिए भी  गिरिराज ने भी कछ ऐसा ही दिखाने की कोशिश की है। गिरिराज सिंह ने इससे पहले ट्वीट कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी पर जोरदार हमला भी बोला था।  

कुछ ही घंटों पहले उन्होनें एक ट्वीट कर राहुल गांधी पर हमला बोला था। ट्वीट में उन्होनें लिखा कि पाक के गजवा ए हिंद का सपना तो मोदी ने चकनाचूर कर दिया अब गजवा ए हिंद के साथ राहुल चलना चाहते हैं।ये CAA,NPR और NRC का विरोध नहीं,इनकी कोशिश है की पाक,अफ़ग़ान और बांग्लादेश से हिंदू सिख एवं अन्य अल्पसंख्यक ना आए और रोहिंग्या/पाकिस्तानी मुसलमान आ जाए।देश टूटे और ये राज कर सकें।


टैग्स