ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बदरुद्दीन अजमल पर बरसे गिरिराज, कहा - वोट के ठेकेदारों की दुकान जल्द बंद होगी

PATNA : असम में बीजेपी सरकार के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बदरुद्दीन अजमल के बयान पर सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने अजमल के बयान पर पल

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : असम में बीजेपी सरकार के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बदरुद्दीन अजमल के बयान पर सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने अजमल के बयान पर पलटवार किया है। दिल्ली से पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा है कि बदरुद्दीन अजमल जैसे वोटों के ठेकेदार अब अपनी दुकान ज्यादा दिन नहीं चला पाएंगे। 

आपको बता दें कि असम में बीजेपी सरकार ने जो नया कानून लागू किया है उसके मुताबिक दो से ज्यादा बच्चे वाले अभिभावकों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। अजमल ने सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए यह बयान दिया था कि मुसलमान जितना चाहे उतने बच्चे पैदा करें। गिरिराज सिंह ने अजमल के इसी बयान पर पलटवार किया है। 

गिरिराज सिंह ने कहा है कि वह जनसंख्या वृद्धि पर लगातार काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। गिरिराज मेरठ से लेकर दिल्ली तक की यात्रा जनसंख्या नियंत्रण पर कर चुके हैं और वह जल्द ही इसे अभियान के तौर पर आगे बढ़ाने वाले हैं।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता