ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

BJP MLA: आखिर क्या हुआ कि सब्जी बेचने को मजबूर हो गए BJP के यह विधायक? वीडियो हो रहा वायरल

BJP MLA: गाजियाबाद में बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बीजेपी विधायक सड़क किनारे सब्जी बेचते दिख रहे हैं।

BJP MLA: आखिर क्या हुआ कि सब्जी बेचने को मजबूर हो गए BJP के यह विधायक? वीडियो हो रहा वायरल
विधायक का अनोखा विरोध
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BJP MLA: गाजियाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में बीजेपी के विधायक नंदकिशोर गुर्दर सड़क पर बैठकर सब्जी बेचते नजर आ रहे हैं। जिसने भी यह नजारा देखा वह दंग रह गया। सभी के मन में बस एक ही सवाल था कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो बीजेपी विधायक सब्जी बेचने पर मजबूर हो गए हैं?


दरअसल, गाजियाबाद की मुख्य सड़कों पर लगने वाले जाम को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने साप्ताहिक बाजारों को बंद करने का आदेश जारी किया है। पुलिस का कहना है कि साप्ताहिक बाजारों के कारण लोगों को परेशानी होती है और सड़क पर आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए साप्ताहिक बाजारों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।


इस आदेश के खिलाफ लोनी के बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर गुरुवार को सड़क पर उतर गए और सब्जी की दुकान लगाकार अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि लोनी में करीब एक लाख से अधिक लोगों की आजीविका साप्ताहिक बाजार से जुड़ी है। उन्होंने पुलिस के फैसले को तुगलगी फरमान बताते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव में बीजेपी को नुकसान पहुंचाने के लिए इस तरह का फैसला लिया गया है।


बीजेपी विधायक ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह फैसला गरीबों की रोजी रोटी पर सीधा प्रहार है। इसके विरोध में आज सड़क पर सब्जी बेच रहे हैं। बीजेपी विधायक का सब्जी बेचने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर ऐसी कौन सी बात हो गई कि एक विधायक को सड़क पर बैठकर सब्जी बेचने की नौबत आ गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता