ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

घमंडिया गठबंधन है I.N.D.I.A., बोले नित्यानंद राय ... मंच पर साथ बैठ जनता को भरमाने की कोशिश कर रही घोटालेबाजों की जमात

PATNA : I.N.D.I.A. भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। घोटालेबाजों का गठबंधन है। वह घमंडिया गठबंधन है। यह लोग जान चुके हैं कि हमारा जनाधार खत्म हो चुका है तो महागठबंधन करके, मंच पर इकट्ठा

 घमंडिया गठबंधन है I.N.D.I.A., बोले नित्यानंद राय ... मंच पर साथ बैठ जनता को भरमाने की कोशिश कर रही घोटालेबाजों की जमात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : I.N.D.I.A. भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। घोटालेबाजों का गठबंधन है। वह घमंडिया गठबंधन है। यह लोग जान चुके हैं कि हमारा जनाधार खत्म हो चुका है तो महागठबंधन करके, मंच पर इकट्ठा होकर लोगों को भ्रमित कर देंगे। अब यह लोग भी गठबंधन बनाकर लोगों को भरमा देगा तो ऐसी बातें नहीं है। बोलो कितना भी इकट्ठा होने का प्रयास करने देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ इकट्ठा हो चुकी है तो उनके इकट्ठा होने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। यह बातें भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कही है। 


दरअसल, विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होना है। इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि नई विपक्षी गठबंधन इंडिया का संयोजक किसे बनाया जाए और कौन सी पार्टी इतनी सीटों पर मैदान में आएगी। वहीं, विपक्षी दलों की इस गठबंधन को लेकर एकबार फिर भाजपा के केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने जोरदार हमला बोला है। नित्यानंद राय ने कहा कि - I.N.D.I.A. भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। घोटालेबाजों का गठबंधन है। वह घमंडिया गठबंधन है। इनके बारे में देश की जनता अच्छी तरह से जान चुकी है। इनके बैठक का कोई फायदा नहीं होने वाला है। 


इसके आगे नित्यानंद राय ने कहा कि - इंडिया की बैठक कभी भी हो इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उधर यदि दल एक हो रहा है तो इधर नरेंद्र  मोदी के पीछे पूरा देश एक रहा है। यह लोग भ्रष्टाचारी लोग हैं। इसलिए इनपर अब लोगों को कोई भरोसा नहीं है। आज 370 हटने के बाद भी = कश्मीर में शांति है। पत्थरबाजों पर कार्रवाई हुई है और अब कोई भी वहां पत्थरबाजी नहीं करता है। अब तो वहां निवेश बढ़ा है और विकास हो रहा है।


इधर, राजधानी पटना में आयोगित भाजपा कोर कमिटी की बैठक को लेकर इन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी की बैठक खत्म हो गई है। इसमें बिहार में  40 की 40 सीटें नरेंद्र मोदी को जीता कर एक बार फिर देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का काम करने की रणनीति तैयार की गई है। इसबार भी भाजपा की जीत पक्की है, बिहार में भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें