ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

गयाजी में पत्थरबाजी की घटना पर आया जीतन राम मांझी का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

गयाजी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर हुए पत्थरबाजी हमले के बाद उनका पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती और जांच पुलिस कर रही है। साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार के गया जिले में शुक्रवार की शाम केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए थे, जबकि पत्थर उनके पीछे खड़े अंगरक्षक को जा लगा था। घटना को लेकर जीतन राम मांझी का रिएक्शन सामने आया है।


केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने खुद पर हुए हमले के बारे में बताते हुए कहा कि हमलोगों की सभाओं में कभी-कभी इस तरह की बातें होती हैं। पत्थराव क्यों हुआ और किसने किया इसकी जांच पुलिस कर रही है, उसमें हमको बहुत कुछ नहीं कहना है। ऐसे लोगों को भगवान सदबुद्धि दें और बाकी काम तो पुलिस का है, पुलिस अपना काम कर रही है।


वहीं तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि अपराधियों की जाति पूछकर उनका एनकाउंटर किया जा रहा है, इसपर मांझी ने कहा कि अपराधी की कोई जात नहीं होती है। किसी भी समाज और जाति के लोग अपराधी हो सकते हैं। अपराध करना देश, समाज और राज्य के लिए बहुत खराब चीज है। मुख्यमंत्री ने अपराधियों को चेताया है कि या तो वे अपराध छोड़ दें या फिर बिहार छोड़ दें। 


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि एक विशेष जाति के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है लेकिन सवाल है कि बालू की चोरी जो करेगा, जमीन का कब्जा जो करेगा, हथियार रखेगा, हत्या जो करेगा वह कौन जाति का है हमलोग यह नहीं जानते हैं लेकिन जो लोग यह सब काम करते हैं बिहार सरकार अब बर्दाश्त नहीं करेगी।


मांझी ने कहा कि अगर हम चोर हैं तो उसके लिए समूचा जाति चोर नहीं हो सकता है। इसको इस तरह से नहीं लेना चाहिए लेकिन तेजस्वी यादव ने कहा है कि एक जाति विशेष के लोगों को टारगेट किया जा रहा है, यह उचित बात नहीं है। हालांकि जो बालू चोरी में ट्रैक्टर पकड़े जाते हैं उसमें सौ में से नब्बे उसी जाति के लोग रहते हैं।


जीतन राम मांझी ने कहा कि जो हमने दो दिन पहले ट्वीट किया था, वह हमारा अपना नहीं है बल्कि वह एनसीआर की रिपोर्ट है। उसमें कहा गया है कि एक जाति विशेष के लोग हैं जो जमीन कब्जा करने में या जेल मे जिनकी ज्यादा संख्या है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता