ब्रेकिंग
घास काटने गईं दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत; दूसरी गंभीर घायल, इलाके में सनसनीबक्सर से भागलपुर का सफर होगा आसान... 8 घंटे की दूरी अब सिर्फ 4 घंटे में होगी पूरी, जाम से मिलेगी राहतजज बनने के लिए अब 3 साल का इंतजार नहीं... बस एक साल करना होगा ये काम, सुप्रीम कोर्ट ने बदला नियमSKMCH में नहीं खत्म हो रही बदहाली... बेड नहीं, फर्श पर हो रहा मरीजों का इलाज, अब निशांत लेंगे एक्शनबिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर दिनदहाड़े कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए 3.18 लाखघास काटने गईं दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत; दूसरी गंभीर घायल, इलाके में सनसनीबक्सर से भागलपुर का सफर होगा आसान... 8 घंटे की दूरी अब सिर्फ 4 घंटे में होगी पूरी, जाम से मिलेगी राहतजज बनने के लिए अब 3 साल का इंतजार नहीं... बस एक साल करना होगा ये काम, सुप्रीम कोर्ट ने बदला नियमSKMCH में नहीं खत्म हो रही बदहाली... बेड नहीं, फर्श पर हो रहा मरीजों का इलाज, अब निशांत लेंगे एक्शनबिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर दिनदहाड़े कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए 3.18 लाख

सम्राट चौधरी ने हरे गमछे वालों को हड़काया ! कहा- AI जेनरेटेड कैमरे को सिर्फ एक बार कहना है- हरे गमछे वाले खोजिए, फिर तो....

बिहार एआई समिट-2026 में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘हरे गमछे वालों’ को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि एआई कैमरे की मदद से अपराधियों को तुरंत पकड़ा जा सकता है। सम्राट चौधरी ने साफ कहा कि अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता और कानून सभी पर समान

Bihar News, Samrat Choudhary, Nitish Kumar, RJD Green Gamcha, AI Summit 2026, Bihar AI Camera, Bihar Police, Tejashwi Yadav, Law and Order Bihar, बिहार राजनीति, सम्राट चौधरी बयान, हरा गमछा विवाद
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से हरे गमछे वालों को हड़काया है. बिहार ए०आई० समिट-2026 के दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इशारों ही इशारों में राजद के हरे गमछे वाले कार्यकर्ताओं-नेताओं को साफ मैसेज दिया है. 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हम पुलिस की बात करते हैं. अगल एआई जेनरेटेड कोई कैमरा होता है, मान लीजिए पटना में लगभग 4000 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. एक बार एआई कैमरे को कहना है कि हरे गमछे वाले को पकड़ना है, एक बार खाली कह दीजिए की हरे गमछा वाले को खोजिए. कितना जल्दी पकड़ा जाएगा, पकड़ा जाएगा कि नहीं पकड़ा जाएगा? 

उन्होंने कहा कि मैं किसी की तरफ इशारा नहीं कर रहा. मेरे लिए अपराधी की जात नहीं है .पुलिस वालों को खुली छूट है. नीतीश जी ने सुशासन स्थापित किया है, स्पीड ट्रायल चलाकर कानून का राज स्थापित किया. यदि अपराधी पुलिस को चैलेंज करता हो तो उसे 48 घंटे में जवाब देना है. अपराधी किसी जात का हो, किसी धर्म का हो, उस पर पुलिस कार्रवाई करेगी.

हम तो यही कह रहे थे कि क्या पुलिस अब अपराधी की जाति पूछ कर गोली मारेगी ? अपराधी को अपराधी की तरह ट्रीट करना है . अपराधी चाहे किसी जाति-धर्म का हो, यदि बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था से कोई छेड़छाड़ करता है, उसके लिए कोई जात और धर्म नहीं है . एकदम स्पष्ट रहिए, कानून का राज स्थापित करना है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता