ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

बिहार में कुदरत का करिश्मा, महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

Bihar News: बिहार के सिवान में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। तीन नवजात स्वस्थ हैं, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मां और बाकी बच्चे डॉक्टरों की निगरानी में सुरक्षित हैं।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सिवान जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। यह घटना बड़हरिया-झुनापुर हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल की है। महिला द्वारा चार बच्चों को जन्म देने की खबर फैलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।


जानकारी के मुताबिक, मैरवा प्रखंड के अकोल्ही गांव निवासी मनोज यादव की पत्नी सुनीता देवी ने मंगलवार को एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल थे। हालांकि जन्म के कुछ समय बाद एक नवजात की हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल दो बेटे और एक बेटी पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।


बच्चों के पिता मनोज यादव ने बताया कि यह उनकी पत्नी की पहली डिलीवरी थी। उन्होंने कहा कि परिवार को इस बात की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि एक साथ चार बच्चे जन्म लेंगे। उन्होंने बताया कि एक बच्चे की तबीयत जन्म के तुरंत बाद बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।


इस मामले को लेकर अस्पताल की डॉक्टर श्वेता रानी ने बताया कि यह कुदरत का अनोखा करिश्मा है। उन्होंने कहा कि एक साथ चार बच्चों का जन्म होना बेहद दुर्लभ मामला है। डॉक्टर ने खुशी जताते हुए कहा कि सबसे राहत की बात यह है कि चार बच्चों को जन्म देने के बाद भी मां पूरी तरह स्वस्थ है। अस्पताल का मेडिकल स्टाफ लगातार महिला और नवजात बच्चों की निगरानी कर रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता