ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

‘चुनाव हारते हैं तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं’, तेजस्वी यादव पर चिराग पासवान का पलटवार

Bihar Politics: हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के ईवीएम बयान पर पलटवार किया। उन्होंने दलित मुद्दों और अपराध नियंत्रण पर भी सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर बयान दिया और मृतक ऋषि के परिवार से मिलकर आर्थिक सहायता दी।

Bihar Politics
चिराग का पलटवार
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के ईवीएम को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब विपक्षी दल चुनाव हारते हैं तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जब वे केरल या तमिलनाडु जैसे राज्यों में जीतते हैं तो कोई आपत्ति नहीं जताई जाती।


इसी दौरान चिराग पासवान ने दलित समाज को सही अवसर और प्रतिनिधित्व नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि वह इस समस्या पर खुद नजर रखे हुए हैं और इसे संसद में भी उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों को सख्त सजा दिलाना बिहार सरकार की प्राथमिकता है।


चिराग पासवान कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हाजीपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने 10 मई को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए गए युवक ऋषि के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित परिवार को स्थायी मदद की आवश्यकता है, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता