ब्रेकिंग
Dharmendra Pradhan Resignation: जीत गए... जीत गए' के नारों से गूंजा बिहार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर छात्रों में जश्न पूर्व विधायक संजीव कुमार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, एक करोड़ नहीं देने पर अपहरण और मर्डर की चेतावनी'Gen-Z को बधाई! आपने डर को त्यागा और लोकतंत्र की हुई जीत', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शनNEET विवाद से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक... कैसे मजाक समझा गया आंदोलन सरकार के लिए बना सबसे बड़ी चुनौती, समझिएDharmendra Pradhan Love Story: डिबेट के मंच पर मृदुला ठाकुर को दिल दे बैठे थे धर्मेंद्र प्रधान, जानिए उनकी दिलचस्प प्रेम कहानीDharmendra Pradhan Resignation: जीत गए... जीत गए' के नारों से गूंजा बिहार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर छात्रों में जश्न पूर्व विधायक संजीव कुमार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, एक करोड़ नहीं देने पर अपहरण और मर्डर की चेतावनी'Gen-Z को बधाई! आपने डर को त्यागा और लोकतंत्र की हुई जीत', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शनNEET विवाद से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक... कैसे मजाक समझा गया आंदोलन सरकार के लिए बना सबसे बड़ी चुनौती, समझिएDharmendra Pradhan Love Story: डिबेट के मंच पर मृदुला ठाकुर को दिल दे बैठे थे धर्मेंद्र प्रधान, जानिए उनकी दिलचस्प प्रेम कहानी

गरीबों के हक पर डाका: मुफ्त अनाज मिलना अब हो गया सपना, हेराफेरी करने वाले डीलर के खिलाफ लोगों में आक्रोश

MOTIHARI: मोतिहारी में गरीबों के हक पर डीलर डाका डाल रहे हैं। राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। एमोओ का घेराव

गरीबों के हक पर डाका: मुफ्त अनाज मिलना अब हो गया सपना, हेराफेरी करने वाले डीलर के खिलाफ लोगों में आक्रोश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में गरीबों के हक पर डीलर डाका डाल रहे हैं। राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। एमोओ का घेराव कर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। मोतिहारी के सुगौली प्रखंड के करमवा के डीलर पर राशन बांटने में गड़बड़ी का आरोप लगा है। ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे एमओ गौरव कुमार को जहां ग्रामीणों ने घेर लिया वही क्षेत्र के राशन डीलर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा मचाया।


 ग्रामीणों ने डीलर पर आरोप लगाया कि पिछले तीन महीनों का राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण उन्हें भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जब वे लोग राशन लेने के लिए डीलर के पास जाते हैं तो केवाईसी में नाम जोड़ने की बात कहकर भगा दिया जाता है। डीलर कहता है कि केवाईसी कराने पर ही राशन मिलेगी। कई बार हमलोगों से निशान लिया गया। लेकिन राशन नहीं दिया। 


इस बात से नाराज ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारी को दी। सभी ने एक स्वर में  गड़बड़ी करने वाले डीलर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की और राशन वितरण में हो रही अनियमितताओं को जल्द दूर करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि राशन उनके लिए जीवन रेखा के समान है और उसकी अनुपलब्धता से उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 


एमओ गौरव कुमार ने कहा कि गड़बड़ी की शिकायत मिली है। ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली है। मेरे द्वारा मामले में जांच की गई जिसमें अनियमितता पाई गई। रीपोर्ट कर इसके खिलाफ जिला को लिखा जाएगा। मामले की जानकारी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सहनी को हुई। सहनी ने एमओ को तत्काल मामले का समाधान करने की बात कही। वहीं ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया गया।गरीबों के हक पर डाका: मुफ्त अनाज मिलना अब हो गया सपना, हेराफेरी करने वाले डीलर के खिलाफ लोगों में आक्रोशगरीबों के हक पर डाका: मुफ्त अनाज मिलना अब हो गया सपना, हेराफेरी करने वाले डीलर के खिलाफ लोगों में आक्रोश


टैग्स