ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Patna News: जेडीयू MLC संजय सिह के आवास में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां

Patna News: पटना में जेडीयू एमएलसी संजय सिंह के आवास में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

Patna News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: बडी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां जेडीयू एमएलसी संजय सिंह के आवास में भीषण आग लग गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।


मौके पर पहुंचे सहायक जिलाअग्निशमन पदाधिकारी अर्णव कुमार ने बताया कि वायरलेस के जरिए सूचना मिली थी कि एमएलसी संजय सिंह के आवास पर आग लगी है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल की टीम पहुंची है और आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। अगलगी की इस घटना में घर में रखे कई सामानों के जलकर नष्ट होने की बात सामने आ रही है। गनीमत की बात रही की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना आज एक बड़ा हादसा हो सकता था।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता