ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

Ex. MLC Sunil Singh Case: लालू के करीबी पूर्व MLC सुनील सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, जानिए.. SC में क्या हुआ?

बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने पर सदस्यता रद्द होने के बाद आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनील सिंह की याचिका पर सुनवाई की है.

Ex. MLC Sunil Singh Case
सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई
© file
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Ex. MLC Sunil Singh Case: विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री कर अपनी सदस्यता गवां चुके लालू प्रसाद के करीबी आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह की याचिका पर 6 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। विधान परिषद की सदस्यता रद्द होने के बाद सुनील सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।


RJD के पूर्व MLC सुनील सिंह की याचिका पर अब 9 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट अंतिम सुनवाई करेगा। सुनील सिंह के वकील एएम सिंघवी ने आज कोर्ट में कहा कि चुनाव आयोग यह सब नहीं कर सकता है। जब कोई मामला लंबित हो तो चुनाव नहीं कराया जा सकता है। जिसपर वरिष्ठ वकील रंजीत कुमार ने कहा कि सुनील सिंह ने नीतीश कुमार का एक कैरिकेचर भी बनाया था।


इसपर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि राजनीति में हास्य इसी तरह काम करता है। इसके बाद सिंघवी ने कहा कि आजादी में कुछ छूट है और सदन में रहते हुए अभिव्यक्ति की आजादी होती है। स्थाई निष्कासन हो जाए तो घर खाली हो जाएगा। जिसपर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हां, सिंघवी के पास अधिक अनुभव है लेकिन सम्मान और गरिमा हमेशा बनी रहनी चाहिए। अब कोर्ट 9 जनवरी को इस मामले पर अंतिम सुनवाई करेगा।


दरअसल, लालू-राबड़ी परिवार के करीबी आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने पिछले सत्र में सदन के अंदर सीएम नीतीश कुमार का अंदाज कॉपी करते हुए मिमिक्री की थी। लालू के करीबी सुनील सिंह के साथ साथ आरजेडी के एक और एमएलसी कारी सोहैब ने भी इसी तरह का बर्ताव किया था। आरजेडी के दोनों एमएलसी के खिलाफ मामला विधान परिषद की अचार समिति के पास भेजा गया था।


समिति के सामने आरजेडी एमएससी कारी सोहैब ने अपनी गलती स्वीकार की थी लेकिन सुनील कुमार सिंह ने गलती नहीं मानी थी। समिति ने जांच करने के बाद अपनी फाइनल रिपोर्ट सभापति को भेज दी थी। सभापति ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अशोभनीय व्यवहार करने और उनकी नकल उतारने के आरोप में सुनील सिंह की विधान परिषद की सदस्यता को रद्द कर दिया था। जिसके बाद राजद के पूर्व विधान पार्षद सुनील सिंह ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें