ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

DK Tax in Bihar: तेजस्वी यादव ने DK को बताया बिहार का सुपर सीएम, ‘डीके टैक्स’ को लेकर जल्द करेंगे बड़ा खुलासा

DK Tax in Bihar: तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में आरसीपी टैक्स के बाद अब डीके टैक्स वसूला जा रहा है. इसको लेकर वह जल्द ही बड़ा खुलासा करेंगे. तेजस्वी ने डीके को बिहार का सुपर सीएम बताया है.

Bihar Politics
तेजस्वी करेंगे बड़ा खुलास
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DK Tax in Bihar: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डीके टैक्स का नाम लेकर बिहार की सियासत में एक नया विवाद छेड़ दिया है। तेजस्वी लगातार यह दावा कर रहे हैं कि बिहार में डीके टैक्स वसूला जा रहा है। अब तेजस्वी ने डीके को लेकर बड़ी बात कह दी है और कहा है कि जल्द ही वह बड़ा खुलासा करने वाले हैं। उन्होंने तो डीके को बिहार का सुपर सीएम तक बता दिया है।


तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री होश में नहीं है, उनसे बिहार नहीं चल पा रहा है। राज्य में प्रशासनिक अराजगता फैल चुकी है। बिहार में आजकल डीके टैक्स वसूला जा रहा है। ब्लॉक और थाना में जितना भी भ्रष्टाचार हो रहा है उसके लाभार्थी केवल डीके ही हैं। बिहार में डीके टैक्स का इतना बोलबाला है कि डीके बॉस की सरकार चल रही है, उन्हें सुपर सीएम भी कहा जा सकता है।


उन्होंने कहा कि बिहार में डीके बॉस का खौफ है और हद से ज्यादा डीके टैक्स की वसूली की जा रही है। आने वाले समय में खुलासा करेंगे कि डीके बॉस कौन है और कैसे वसूली की जा रही है। क्या क्या कारनामे किए जा रहे हैं, आने वाले समय में सभी बातों को जनता के सामने रखेंगे। 


वहीं सीएम नीतीश से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई मतलब ही नहीं है भाई, पैर पर कुल्हाड़ी जाकर थोड़े न मारेंगे। तेजस्वी ने ये बातें पश्चिम चंपारण के बगहा में कही है।