ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Bihar Politics: इस्तीफा देकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए दिलीप जायसवाल, जानिए.. आखिर क्यों हो रही फजीहत

Bihar Politics: बिहार सरकार में बीजेपी कोटे के मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर दिलीप जायसवाल का इस्तीफा वायरल हो रहा है। इस्तीफा पत्र वायरल हो

Bihar Politics
दिलीप जायसवाल हुए ट्रोल
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार सरकार में बीजेपी कोटे के मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर दिलीप जायसवाल का इस्तीफा वायरल हो रहा है। इस्तीफा पत्र वायरल होने के बाद दिलीप जायसवाल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।


दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री और BJP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के इस्तीफे पत्र ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचाकर रख दी है, लोगों ने मंत्री जी.. जो कि अपने नाम के आगे डॉक्टर भी लगाते हैं.. के इस्तीफे पत्र में कई गलतियां निकाल दी हैं जिसके बाद फजीहत का सिलसिला जारी है।


बताते चलें कि इन त्रुटियों को देखकर एक आम आदमी भी खुद को हँसने से नहीं रोक पाएगा जहाँ एक तरफ मंत्री जी ने अपने पत्र में 'बिहार' को 'विहार' लिखा है तो वहीं सूचित को सुचित लिख बैठे। हद तो तब हो गई जब मंत्री जी ने अपने इस्तीफे पत्र में इस्तीफा शब्द को भी नहीं बख्शा और उसकी जगह इस्तिफा लिख बैठे, इन सब के बीच आखिर कार्यवाही शब्द आखिर खुद को कैसे बचा पाता, वो भी मंत्री जी के हत्थे चढ़ गया और खुद को कार्यवायी लिखवा बैठा।


आखिर पूरी की पूरी गलती मंत्री जी की ही तो नहीं हो सकती, जरूर कहीं ना कहीं ये शब्द खुद भी इसके लिए जिम्मेवार हैं, पूर्व मंत्री का इस्तीफा पत्र अपनी कालजयी गलतियों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग मजे लेने से खुद को तनिक भी ना रोक रहे


एक यूजर ने इस पर तंज कसते हुए लिखा है कि "ऐसे मंत्री खुद सरल शब्दों को सही से नहीं लिख सकते लेकिन BPSC की तैयारी करने वाले छात्रों को उपद्रवी कहते हैं और उन्हें गंभीर होने का प्रवचन देते हैं, बिहार का भगवान् ही सहारा है।


वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि जो व्यक्ति अपनी मातृभाषा हिंदी में ऐसी बचकानी गलतियां कर सकता है वह भला हमारे प्रदेश के विकास को लेकर कितना ही गंभीर हो सकता है


बताते चलें कि डॉक्टर दिलीप जायसवाल के बहाने ही BJP-NDA सरकार भी विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ चुकी है, नेतागण इस मौके का जमकर फायदा उठा रहे और तरह तरह के तंज कसकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत पूरी पार्टी को खरी खोंटी सुना रहे।