ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

देश से माफ़ी मांगे इंडिया गठबंधन के नेता, बोले अश्विनी चौबे ... चुनाव आते ही फड़फड़ाने लगती है जीभ

BUXAR : जैसे ही चुनाव आते हैं इनकी जीभ फड़फड़ाने लगती है। ये उटपटांग, गलत और गंदी बयानबाजी करने लगते हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बातें केंद्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी

देश से माफ़ी मांगे इंडिया गठबंधन के नेता, बोले अश्विनी चौबे ... चुनाव आते ही फड़फड़ाने लगती है जीभ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXAR : जैसे ही चुनाव आते हैं इनकी जीभ फड़फड़ाने लगती है। ये उटपटांग, गलत और गंदी बयानबाजी करने लगते हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बातें केंद्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने आरजेडी सांसद मनोज झा की ओर से संसद में पढ़ी गई 'ठाकुर' वाली कविता और अब्दुल बारी सिद्दीकी द्वारा महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर 'इंडिया' गठबंधन पर जमकर भड़ास निकाली। संयम बरतने की नसीहत दे डाली। 


दरअसल 'ठाकुर' वाली कविता और महिलाओं के ऊपर लिपस्टिक, पावडर एवं बॉब कट जैसे बयान के चलते बिहार में राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में जाति की राजनीति को लेकर चर्चा तेज है। ऐसे ही बयानों पर अब केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने विपक्ष के नेताओं को आड़े हाथों लिया और कहा कि -  जैसे ही चुनाव आते हैं इनकी जीभ फड़फड़ाने लगती है। ये उटपटांग, गलत और गंदी बयानबाजी करने लगते हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इंडिया गठबंधन के नेताओं को इसके लिए देश से माफी मांगने की बात कही। 


उन्होंने यह भी कहा कि - विपक्ष के लोगों द्वारा सनातन और जातियों का द्वेष फैलाकर जातियों से जातियों को लड़वाने का कार्य किया जाता रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। चौबे ने कहा -"नारियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। " उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी जाति धर्म को लड़ाने का काम बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने संविधान में नहीं दिया है। 


उधर, आनंद मोहन की बीजेपी में एंट्री वाले मामले पर अश्विनी चौबे ने कहा कि हम किसी व्यक्ति का स्वागत नहीं बल्कि हम काम करने वाले उन सभी का स्वागत करते हैं। राजनेता राज धर्म को निभाएं। राजनेता जो राज करे और नीति का पालन न करे उसे राजनीति नहीं कहते।