ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

'देश की संपत्ति पर मुसलमानों का है पहला अधिकार ...,' PM मोदी को याद आया मनमोहन सिंह का बयान,कहा ... घुसपैठियों को दिया जाएगा आपके मेहनत की कमाई

DESK : देश के पीएम नरेंद्र मोदी के तरफ से दिए गए एक बयान को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस नेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस भाषण पर आपत्ति जताई जिसमें पीएम ने कहा कि यदि

'देश की संपत्ति पर मुसलमानों का है पहला अधिकार ...,'  PM मोदी को याद आया मनमोहन सिंह का बयान,कहा ...  घुसपैठियों को दिया जाएगा आपके मेहनत की कमाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : देश के पीएम नरेंद्र मोदी के तरफ से दिए गए एक बयान को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस नेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस भाषण पर आपत्ति जताई जिसमें पीएम ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो देश की संपत्ति उन लोगों को बांट देगी जिनके ज्यादा बच्चे हैं। कांग्रेस ने पीएम मोदी के इस बयान की आलोचना करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री फिर से हिंदू-मुसलमानों को बांट रहे हैं।


दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि किसी ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब यह है कि ये संपत्ति जमा कर के उन लोगों को बांटेंगे जिनके ज्यादा बच्चे हैं। ये आपकी संपत्ति को घुसपैठियों को बांटेंगे। क्या आपके मेहनत की कमाई का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा। क्या आपको ऐसा मंजूर है ?


पीएम मोदी ने कहा कि यह कांग्रेस का घोषणा-पत्र कह रहा है कि वे माताओं और बहनों के गोल्ड का हिसाब करेंगे। उसकी जानकारी लेंगे और फिर उस संपत्ति को बांट देंगे। यह संपत्ति उनको बांटेंगे जिनको मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि संपत्ति पर पहला अधिकारी मुसलमानों का है। माताओं और बहनों यह अर्बन नक्सल की सोच आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देगी। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब वामपंथियों के चंगुल में फंस गई है। कांग्रेस का घोषणा-पत्र चिंताजनक और गंभीर है। 


उधर, कांग्रेस ने पीएम मोदी के बयान की निंदा की है। राहुल गांधी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा- पहले चरण के मतदान में निराशा हाथ लगने के बाद पीएम मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया है कि घबरा कर वह अब जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। कांग्रेस के क्रांतिकारी मेनिफेस्टो को मिल रहे अपार समर्थन के रुझान आने शुरू हो गए हैं। देश अब अपने मुद्दों पर वोट करेगा, अपने रोजगार, अपने परिवार और अपने भविष्य के लिए वोट करेगा।