ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

अमानतुल्लाह खान की तलाश में दिल्ली-यूपी से लेकर राजस्थान तक ताबड़तोड़ छापेमारी, कई धाराओं में केस दर्ज

AAP MLA Amanatullah Khan:दिल्ली पुलिस टीम पर हमले का नेतृत्व करने के आरोपी ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। दिल्ली,राजस्थान,और उत्तर प्रदेश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

 AAP MLA Amanatullah Khan
अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

AAP MLA Amanatullah Khan: दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। उनके खिलाफ जामिया नगर में दिल्ली पुलिस की एक टीम पर हमला करने और उन्हें धमकाने का आरोप लगाया गया है। अमानतुल्लाह खान के खिलाफ पुलिस के साथ हाथापाई करने और उन्हें धमकाने के लिए भी एफआईआर दर्ज की गई है ।


विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पुलिस की टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल अमानतुल्लाह की तलाश में सरगर्मी से जुटी है। पुलिस ने अब तक लगभग एक दर्जन जगहों पर रेड मारी है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से अमानतुल्लाह खान का मोबाइल फोन बंद है। इस वजह से लोकेशन ट्रेस कर पाने में मुश्किल आ रही है। वहीं पुलिस को आशंका है कि अमानतुल्लाह को छिपाने में कुछ लोग उनकी मदद कर रहे हैं।  आपको बता दें कि उनके खिलाफ जामिया नगर में दिल्ली पुलिस की एक टीम पर हमला करने और उन्हें धमकाने का आरोप लगाया गया है। 


अमानतुल्लाह खान के खिलाफ पुलिस के साथ हाथापाई करने और उन्हें धमकाने के लिए भी एफआईआर दर्ज की गई है । भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 221, 121 (1), 132, 191 (2), 190, 263 (बी), 351 (3) और 111 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल यह घटना 10 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे हुई जब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम 2018 के हत्या के प्रयास के एक आरोपी शावेज खान को पकड़ने के लिए जामिया नगर के जोगाबाई एक्सटेंशन इलाके में गई थी। पुलिस टीम ने जब उससे पूछताछ करने की कोशिश की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और तब तक ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान अपने 20-25 समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और पुलिस को धमकाने की कोशिश की।


पुलिस द्वारा दर्ज FIR के अनुसार, अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों ने कहा कि वह अदालतों और पुलिस की कद्र नहीं करते। खान और उनके समर्थकों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की और आरोपी शावेज को अपने साथ ले गए। FIR में अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों पर पुलिस को उनकी ड्यूटी करने से रोकने और हाथापाई करने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि घटना के बाद से अमानतुल्लाह खान फरार हैं। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता