ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

Delhi New Cm Announcement: दिल्ली के नए सीएम के नाम का एलान आज, BJP ने नियुक्त किए दो पर्यवेक्षक, एक बिहार का चेहरा

Delhi New Cm Announcement: दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा, इसकी तस्वीर शाम पांच बजे साफ हो जाएगी. शाम पांच बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद दिल्ली के नए सीएम के नाम का एलान कर दिया जाएगा.

Delhi New Cm Announcement
कौन होगा दिल्ली का सीएम?
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Delhi New Cm Announcement: दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके लिए चल रही बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में सीएम के चेहरा कौन होगा इसको लेकर कुछ नामों की चर्चा हुई है। आज शाम विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया जाएगा। 


दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम तय करने के लिए बीजेपी संसदीय दल की बैठ में पीएम मोदी, अमित शाह समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। संसदीय बोर्ड की तरफ से दो सांसदों को पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़को दिल्ली विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।


दरअसल, पांच फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग कराई गई थी। इस चुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी हुई है। 20 फरवरी को नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण होगा।


दिल्ली का सीएम कौन होगा, इसको तय करने के लिए बीजेपी ने आज संसदीय दल की बैठक बुलाई थी। बैठक में पीएम मोदी और अमित शाह के अलावा बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। बैठक में सीएम के नाम पर चर्चा की गई हालांकि आज शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। शाम पांच बजे दिल्ली के सीएम के नाम पर विधायक दल की मुहर लगेगी।


गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बुधवार से ही सियासी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में बीजेपी की बैठकों का दौर जारी है। बैठक में सीएम के नाम पर सहमति बन चुकी है हालांकि इसका औपाचारिक एलान शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक के बाद होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता