ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी

Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता के सिर पर आज सजेगा दिल्ली का 'ताज', CM के साथ 6 मंत्री लेंगे शपथ, यहां देखें कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की लिस्ट

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता की ताजपोशी आज होगी। सीएम के साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे। देखिये कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की लिस्ट

Delhi CM Oath Ceremony
CM के साथ 6 मंत्री लेंगे शपथ
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। सीएम के साथ कई मंत्री भी शपथ लेंगे। रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार दोपहर में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। विशेष गेस्ट समेत लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है।


सभी वर्गों को साधने के हिसाब से मंत्रियों का चयन किया गया है। हालांकि, बीजेपी सरकार में कोई उपमुख्यमंत्री होगा या नहीं, इस बारे में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दिल्ली के सीएम पद के लिए महिला और वैश्य फैक्टर को ध्यान में रखा गया है। जबकि मंत्रिमंडल के गठन में पूर्वांचल, पंजाबी, ब्राह्मण और दलित चेहरों को ध्यान में रखा गया है। सीएम का नाम तय करने के साथ ही मंत्रियों के नामों का चयन भी कर लिया था।  बीजेपी मंत्रिमंडल में प्रवेश वर्मा के अलावा जो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, उनमें आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, पंकज सिंह, रविंदर सिंह इंद्राज और कपिल मिश्रा का नाम शामिल हैं।


सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व ने सभी समीकरणों को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल के नाम तय कर लिए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया था। वह शीर्ष पद के प्रबल दावेदारों में से एक थे। जानकारी के अनुसार प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे। चर्चा है कि विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता