ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली में 20 फरवरी को नए सीएम का शपथ ग्रहण, बड़ा सवाल कौन होगा मुख्यमंत्री?

Delhi CM oath Ceremony: दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनने वाली है। 20 फरवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का समारोह होगा।

Delhi CM Oath Ceremony
दिल्ली में 20 फरवरी को नए सीएम का शपथ ग्रहण
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह भी काफी भव्य होने वाला है। इसके लिए खास तैयारियां भी की जा रही हैं। दिल्ली में 20 फरवरी को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का समारोह होगा। रामलीला मैदान में इस खास समारोह का आयोजन किया जाएगा। लेकिन दिल्ली का सीएम कौन होगा, इसपर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।


दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के 9 दिन बाद भी बीजेपी सीएम का नाम तय नहीं कर पाई है। इसी बीच बीजेपी नवनिर्वाचित विधायकों की सोमवार को होने वाली बैठक टाल दी गई है। सूत्रों के अनुसार अब बीजेपी विधायक दल की बैठक मंगलवार को होने की संभावना है। वहीं बीजेपी महासचिव तरुण चुघ और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी के लिए प्रभारी बनाया गया है। फिलहाल, दिल्ली के नए मुख्यमंत्री और मंत्री पद के लिए कई नवनिर्वाचित विधायकों के नाम सुर्खियों में में हैं। शीर्ष पद के लिए जिन लोगों के नाम सबसे आगे माने जा रहे हैं उनमें प्रवेश वर्मा शुरू से ही सीएम पद की रेस में बने हुए हैं। उन्होंने नई दिल्ली सीट से आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव में हराया है। 


इसके साथ ही दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और रोहिणी से तीसरी बार विधायक चुने गए विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय का नाम भी सीएम पद की रेस में शामिल है। इनके अलावा, उत्तर नगर से दूसरी बार विधायक चुने गए पवन शर्मा, जनकपुरी से पहली बार विधायक बने आशीष सूद, शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता और ग्रेटर कैलाश से पहली बार विधायक का चुनाव जीतने वाली शिखा राय सहित अन्य लोग भी सीएम पद के दावेदार हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा ने 70 विधानसभा सीट में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने 22 सीट पर जीत हासिल की थी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें