ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

Delhi CM Rekha Gupta: शपथ से पहले CM रेखा गुप्ता के तेवर सख्त, कहा-पुरानी सरकार को एक-एक पैसे का देना होगा हिसाब

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता आज शपथ लेंगी। ताजपोशी से पहले ही सीएम ने अपने सख्त तेवर दिखा दिये हैं। उन्होंने दिल्ली की पुरानी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

 Delhi CM Rekha Gupta
शपथ से पहले CM रेखा गुप्ता के तेवर सख्त
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता आज सीएम पद की शपथ लेंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इस बात की खुशी जाहिर करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, "मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने एक साधारण परिवार की बेटी पर भरोसा जताया और इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। 


उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और उसकी जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। निश्चित रूप से मैं अपनी पूरी क्षमताओं, ताकत और ईमानदारी के साथ इन जिम्मेदारियों को निभाऊंगी।" शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने अपने सख्त तेवर दिखाते हुए दिल्ली की पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, "जो सरकार पिछले 12 साल से दिल्ली में राज कर रही थी और उनके ऊपर जितने भी भ्रष्टाचार के मुद्दे हैं, उन्हें जनता को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा।" 


रेखा गुप्ता ने कहा, "मेरे दिल्ली के लिए दो प्राथमिकताएं हैं। पहली प्राथमिकता यह है कि हमने अपनी सरकार की ओर से जनता को जो वादे किए हैं, उन सभी वादों को पूरा करेंगे। दूसरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लिए जो विजन दिया है, उसे साकार करने में हमारे सभी 48 विधायक 'टीम मोदी' बन कर काम करेंगे। निश्चित समय में एक- एक कमिटमेंट को पूरा किया जाएगा।"

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें