ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

PM MODI : विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग के बीच PM मोदी का बिहार दौरा, मिथिलांचल को देंगे रेल और स्वास्थ्य की बड़ी सौगात

DHARBHANGA : लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट जारी होने के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं। पीएम मोदी दरभंगा पहुंच रहे हैं। इनेक आगमन को लेकर सुरक्षा के पु

PM MODI : विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग के बीच PM मोदी का बिहार दौरा, मिथिलांचल को देंगे रेल और स्वास्थ्य की बड़ी सौगात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DHARBHANGA : लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट जारी होने के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं। पीएम मोदी दरभंगा पहुंच रहे हैं। इनेक आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक रुट में भी बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही पीएम उस समय बिहार आ रहे हैं जब सूबे के अंदर चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। 


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा AIIMS का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। पीएम बुधवार सुबह 9 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे दरभंगा AIIMS शिलान्यास स्थल यानी शोभन बाईपास पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। शोभन बाईपास में 187 एकड़ जमीन पर 750 बेड वाला राज्य का दूसरा एम्स बनेगा। सरकार ने 2019-20 में दरभंगा में एम्स की स्वीकृति दी थी।


इसके अलावा पीएम मोदी नवनिर्मित तीन रेलवे स्टेशन समेत 389 करोड़ की लागत से बने दरभंगा रेलवे बाईपास लाइन का लोकार्पण भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी AIIMS के शिलान्यास स्थल से ही तीनों नए रेलवे स्टेशन और एक नई रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी जिन तीन नए रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे, उनमें काकरघाटी रेलवे स्टेशन, दिल्ली मोड के समीप दरभंगा बाईपास हॉल्ट और शीसों रेलवे स्टेशन शामिल है। फिलहाल, काकड़घाटी रेलवे स्टेशन से 25 जोड़ी ट्रेन गुजरती हैं। 12 जोड़ी सवारी गाड़ियों का यहां ठहराव है। प्रतिदिन लगभग 100 पात्री यहां से यात्रा करते हैं।


बता दें कि, मधुबनी के झंझारपुर-लौकहा रेलखंड का उद्घाटन 13 नवंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा। लंबे समय से प्रतीक्षित रेल सेवा की शुरुआत होने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। आठ सालों से इस परियोजना के अधूरे रहने से लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब इस रेलखंड के शुरू होने से इलाके के लोग काफी खुश हैं।