ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

कांग्रेस बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा- गिरिराज सिंह को भेजेंगे पाकिस्तान

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा लगातार कांग्रेस को पाकिस्तान की भाषा बोले जाने पर आज कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने गिरिराज सिंह पर बड़ा हमला

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

BEGUSARAI:  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा लगातार कांग्रेस को पाकिस्तान की भाषा बोले जाने पर आज कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने गिरिराज सिंह पर बड़ा हमला बोला है. इनका कहना है कि है हम हिंदुस्तान के वासी और हम हिंदुस्तान की बात करते हैं हम गिरिराज सिंह को पाकिस्तान भेजेंगे.

मुद्दों से भटकाने की हो रही कोशिश

एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे शक्ति सिंह ने इस दौरान   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बारे में कहा कि कहा है कि बीजीपी की सरकार मुद्दे से भटकाने के लिए कैब और एनआरसी को उछाल रही है. उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी और उनके मंत्री को अपना सर्टिफिकेट नहीं मिल रही तो आम आदमी को कहा से मिलेगा.  इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीजेपी की व्यवस्था के कारण देश की अर्थव्यवस्था गड़बड़ाई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के 5 देशों में एक थी. अर्थव्यवस्था इनके कुशासन के वजह से गड़बड़ाई है. आज दुनिया के 5 अच्छी अर्थव्यवस्था में भारत का स्थान नहीं रहा. 45 साल में जितनी बेरोजगारी नहीं थी उसका रिकॉर्ड टूटा है. किसान परेशान है और किसान की जबरन जमीनी छिनी जा रही है. गरीब आदमी महंगाई से परेशान है युवा रोजगार चाहता है लेकिन रोजगार नहीं है और देश का गुस्सा हिंदू मुसलमान करके मुद्दे को डायवर्ट करने के लिए भाजपा सरकार सीएए और एनआरसी और एमपीआर की बात करती है. 

पीएम मोदी अपना डिग्री दिखा नहीं रहे हैं तो आम लोगों क्या बात की जाए

जब पीएम मोदी अपने डिग्री नहीं दिखा पा रहे हैं मोदी जी की करीबी मंत्री वह भी अपनी डिग्री नहीं दिखा पा रही है तो देश का हिंदू हो या मुसलमान हो माता या पिता का बर्थ सर्टिफिकेट कहां से ढूंढ कर लाएंगे. आम हिंदुस्तानी परेशान होगा मजहब के नाम पर बांटने की बात नहीं है. सिर्फ इस देश में अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए देश में आग लगाई जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता