ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

‘सिर्फ मुरली से काम नहीं चलेगा, सुरक्षा के लिए सुदर्शन भी जरूरी’ त्रिपुरा में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ

DESK: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिपुरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ मुरली से काम नहीं चलेगा बल्कि सुरक्षा के लिए सुदर्शन भी जरूरी है। पाक

‘सिर्फ मुरली से काम नहीं चलेगा, सुरक्षा के लिए सुदर्शन भी जरूरी’ त्रिपुरा में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिपुरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ मुरली से काम नहीं चलेगा बल्कि सुरक्षा के लिए सुदर्शन भी जरूरी है। पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि पाकिस्तान एक नासूर बन गया है और जबतक इसका ऑपरेशन नहीं होगा तबतक कैंसर की समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।


सीएम योगी ने कहा कि जब भगवान श्रीकृष्ण की स्मृति हमारे जेहन में आता है तो भगवान एक हाथ में मुरली तो दूसरे में सुदर्शन लिए नजर आते हैं, केवल मुरली से काम नहीं चलेगा बल्कि सुरक्षा के लिए सुदर्शन भी आवश्यक है। सुदर्शन जब आपके सामने होगा तो फिर किसी श्री श्री शांतिकाली महाराज को अपना बलिदान नहीं देना पड़ेगा।


उन्होंने कहाकि सन 1947 से पहले वह कौन लोग थे जो भारत के बंटवारे का पक्षधर बनकर मुस्लिम लीग की मंशा और कांग्रेस की सत्ता लोलुपता के चक्कर में पड़कर भारत के दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन के लिए जिम्मेदार बने। ऐसे लोगों के बारे में सही जानकारी देने की जरुरत है। अगर उस वक्त कांग्रेस नेतृत्व और जोगिंदर नाथ मंडल मिलकर मुस्लिम लीग की मंशा पर पानी फेर देते तो कभी भी पाकिस्तान जैसा नासूर नहीं बनता।


योगी ने आगे कहा कि पाकिस्तान एक नासूर है जब तक इलका ऑपरेशन नहीं होगा तब तक इस कैंसर की समस्या का समाधान नहीं होने वाला है। आज पीओके में पाकिस्तान से अलग भारत में मिलने की मांग उठ रही है। बलूचिस्तान में भी पाकिस्तान से अलग होने की मांग वहां के लोग उठा रहे हैं। पाकिस्तान जब तक इस घरती पर है मानवता के लिए कैंसर बना रहेगा।