ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

CM Nitish kumar: NDA की बैठक में सीएम नीतीश ने सेट किया टारगेट, गठबंधन के नेताओं को दे दिया ये बड़ा टास्क

PATNA: सीएम आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एनडीए की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बड़ी बैठक में गठबंधन के तमाम नेता शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया

CM Nitish kumar: NDA की बैठक में सीएम नीतीश ने सेट किया टारगेट, गठबंधन के नेताओं को दे दिया ये बड़ा टास्क
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: सीएम आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एनडीए की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बड़ी बैठक में गठबंधन के तमाम नेता शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि एनडीए 2025 में होने वाला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में 220 से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित किया गया।


बैठक में यह भी तय किया गया कि राज्य से लेकर पंचायत स्तर तक एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक खत्म होने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया है कि एनडीए अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी। आगामी चुनाव में 2010 वाले चुनाव से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्य तय किया गया है।


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा है कि विपक्ष अफवाह उड़ाकर मतदाताओं को भ्रमित करता है, उसका मुकाबला पूरी मजबूती से करना होगा। महागठबंधन ने बिहार के लोगों को ठगने का काम किया है। हर विधानसभा में एनडीए का सम्मेलन होगा और आगे से जो भी कार्यक्रम होगा, साझा होगा। 


बता दें कि बिहार में साल 2025 में होने वाले चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह पहली बैठक की है और विपक्ष को साधने के लिए गठबंधन के नेताओं को तमाम तरह के निर्देश दिए हैं हालांकि इससे पहले राज्य में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस उपचुनाव को विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में एनडीए की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।