ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

निशांत तो इंजीनियर हैं..बिहार में राबड़ी देवी भी रही हैं मुख्यमंत्री, नीतीश के बड़बोले विधायक का दावा..बिहार को निशांत की जरूरत

गोपाल मंडल ने कहा-जनता दल यूनाइटेड को संभालने वाला नीतीश कुमार के अलावा कोई चेहरा नहीं है। निशांत राजनीति में नहीं आना चाहते लेकिन हमलोग लगे हुए हैं। वे आएंगे और नीतीश की विरासत को संभालेंगे।

BIHAR POLITICS
जेडीयू विधायक की मांग
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने निशांत को लेकर बड़ा दावा किया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत को लेकर कहा कि निशांत को पॉलिटिक्स में लाना बहुत जरूरी है क्योंकि नीतीश के बाद वही पार्टी को संभाल सकते हैं। गोपाल मंडल का दावा है कि यदि निशांत ने पार्टी की कमान नहीं संभाली तो जेडीयू का अस्तित्व समाप्त हो सकता है। 


नीतीश के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के बेटे निशांत को लेकर पार्टी में भी चर्चाएं चल रही है। लोग कह रहे हैं कि इतनी बड़ी पार्टी को कौन संभालेगा? गोपाल मंडल ने कहा कि हमलोग प्रयास कर रहे हैं कि कैसे निशांत जी को पार्टी में लाया जाए। यदि वो नहीं आएंगे तब पार्टी में  भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। नीतीश सर्वमान्य नेता हैं उनकी बात सभी मानते हैं लेकिन जब वो पार्टी में नहीं रहेंगे तब कोई किसी की बात नहीं मानेगा। ऐसे में निशांत ही है जो पार्टी को सही दिशा दे सकते हैं। 


गोपाल मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा नहीं है कि उनके परिवार का कोई सदस्य राजनीति में आए। उनका सोच ही अजूबा है। निशांत जी आएंगे तो सब उनकों अपना नेता मानेंगे। यही सब कोई चाहते हैं। यदि निशांत पार्टी में नहीं आएंगे तब पार्टी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जेडीयू के बड़े नेताओं में इस बात की चर्चा है कि इस बार तो नीतीश कुमार के चेहरे पर काम चल जाएगा। लेकिन उसके बाद क्या होगा? नीतीश कुमार को लेकर गोपाल मंडल ने कहा कि उनका सोच ही अजूबा है।


 जब हम उनके घर जाते थे तो उनके बड़े भाई सतीष कुमार से मुलाकात होती थी। हमने कहा कि बड़े भाई सतीष कुमार को एमएलसी बना दीजिए पेंशन भोगी हो जाएंगे लेकिन नीतीश कुमार ने अपने बड़े भाई को एमएलसी नहीं बनाया। जब मैंने अपने बेटे के लिए टिकट मांगा तो उन्होंने टिकट देने से इनकार कर दिया। 


गोपाल मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे यदि पार्टी में आते हैं तो कोई विरोध नहीं करेगा। हमलोगों को एक ऐसा लीडर चाहिए। वे बिहार को चला सके। जब राबड़ी देवी ने सरकार चला लिया तो निशांत तो इंजीनियर हैं। जनता दल यूनाइटेड को संभालने वाला नीतीश कुमार के अलावा कोई चेहरा नहीं है। निशांत राजनीति में नहीं आना चाहते लेकिन हमलोग लगे हुए हैं। वे आएंगे और नीतीश की विरासत को संभालेंगे।


संबंधित खबरें