ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

CM Nitish Kumar: मंत्री लेसी सिंह से मिले सीएम नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य की ली जानकारी; स्कूल में निरीक्षण के दौरान हुई थीं घायल

PATNA: बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह पिछले दिनों एक हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैबिनेट मिनिस्टर के घायल हो

CM Nitish Kumar: मंत्री लेसी सिंह से मिले सीएम नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य की ली जानकारी; स्कूल में निरीक्षण के दौरान हुई थीं घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह पिछले दिनों एक हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैबिनेट मिनिस्टर के घायल होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लेसी सिंह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की है।


दरअसल, बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह बीते 26 अक्टूबर को पूर्णिया के जिला स्कूल में उन्नयन क्लास योजना का निरीक्षण करने गई थीं। निरीक्षण के दौरान सीढ़ी से उतरने के क्रम में वह गिर गईं थीं। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें पूर्णिया के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में लेसी सिंह के दाहिने हाथ में चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर उनका हाल-चाल जाना था।


पूर्णिया में उन्नयन क्लास योजना के निरीक्षण के दौरान लेसी सिंह के साथ पूर्णिया के प्रभारी मंत्री विजय चौधरी, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा आदि मौजूद थे। मंत्री लेसी सिंह पूर्णिया में एक स्कूल के निरीक्षण के दौरान सीडियों से गिर गई थीं। उन्हें कमर और हाथ में गंभीर चोट आई थी।अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंत्री लेसी सिंह पटना आ गई हैं और अपने सरकारी आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लेसी सिंह के आवास पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।