ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

CM Nitish Kumar: डोसा खाने के शौकीन हैं CM नीतीश कुमार, पटना के इस रेस्टोरेंट में खाने का स्वाद चख चुके हैं लालू यादव समेत कई बड़े नेता

CM Nitish Kumar: खाने-पीने के शौकीन बिहार के सीएम नीतीश कुमार को साउथ इंडियन डिसेज बेहद पसंद हैं। डोसा उनके फेवरिट डिशेज में से एक है।

 CM Nitish Kumar
डोसा खाने के शौकीन हैं CM नीतीश कुमार,
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

CM Nitish Kumar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार को खाने-पीने का बड़ा शौक है। खासकर उन्हें साउथ इंडियन डिसेज बेहद पसंद है। डोसा उनके फेवरिट डिसेज में से एक है। पटना के फ्रेजर रोड स्थित बंसी विहार रेस्टोरेंट में सीएम नीतीश कुमार कई बार डोसा खाने जा चुके हैं। इस रेस्टोरेंट का डोसा लालू यादव और राहुल गांधी को भी काफी पसंद है।


कई बड़े नेता बंसी विहार रेस्टोरेंट के साउथ इंडियन डिशेज का लुत्फ उठा चुके हैं। इस रेस्टोरेंट के एक स्टाफ ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार यहां आ चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि जब वो मुख्यमंत्री नहीं थे, तब भी वो यहां आकर साउथ इंडियन फूड का स्वाद लेते थे। वहीं सीएम बनने के बाद भी वे खुद को रोक नहीं पाए और कई बार यहां पहुंचकर डोसा का लुत्फ उठाया है।


रेस्टोरेंट के स्टाफ ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार 11, 06, 22 और 23 नंबर टेबल पर बैठ चुके हैं। उन्हें मसाला डोसा और बटर मसाला डोसा काफी पसंद है। आपको बता दें कि, फिलहाल रेस्टोरेंट में मसाला डोसा की कीमत 168 रुपये और बटर मसाला डोसा की कीमत 178 रुपये है। नीतीश कुमार के अलावा कई बड़े नेता यहां खाना खा चुके हैं। कुछ समय पहले लालू यादव ने भी यहां डोसा खाया था और उसकी जमकर तारीफ भी की थी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता