ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

सीएम नीतीश के कार्यक्रम में MP-MLA को नहीं मिली एंट्री: सुरक्षा में तैनात कमांडो ने धक्का देकर भगाया, सांसद और विधायकों में भारी नाराजगी

ARA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को भोजपुर के लोगों को हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान सीएम बखोरापुर गांव में पंचायत भवन और अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे

सीएम नीतीश के कार्यक्रम में MP-MLA को नहीं मिली एंट्री: सुरक्षा में तैनात कमांडो ने धक्का देकर भगाया, सांसद और विधायकों में भारी नाराजगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को भोजपुर के लोगों को हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान सीएम बखोरापुर गांव में पंचायत भवन और अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे, जहां मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कमाडों ने स्थानीय सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को सीएम से मिलने तक नहीं दिया। इतना ही नहीं कमांडो ने कई नेताओं को धक्का दे कर वहां से हटा दिया। जिसको लेकर स्थानीय सांसद, विधायक और एमएलसी सहित अन्य जनप्रतिनिदियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में पहुंचे आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा है कि कार्यक्रम में मुझे मुख्यमंत्री के कमांडो द्वारा तीन तीन बार धक्का देकर वहां से भगा दिया गया। उन्होंने कहा कि कई बार उनसे मिलने और गुलदस्ता देने का प्रयास किया, फिर भी मुझे उनके कमांडो फोर्स द्वारा धक्का दे कर वहां से हटा दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में विधायक सांसद और एमएलसी को कोई वैल्यू नहीं दिया गया है। 


सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि अगर अगर उद्घाटन करना था तो सीएम हाउस से ही बटन दबाकर कर दिए होते। यह बाढ़ प्रभावित इलाका है, उनको कम से कम यहां की जनता का समस्या सुनना चाहिए था। नीतीश कुमार के आने के बाद यहां भगदड़ की स्थिति उत्पन हो गई थी। आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि आप और एक हजार कमांडो रख लीजिए, पांच हजार सीआरपीएफ रख लीजिए लेकिन जब आपने निमंत्रण देकर बुलाया हैं तो इस तरह का अपमान ठीक नहीं है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता