ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar Politics: NDA में खिंचीं तलवारें! JDU विधायक ने चिराग के सांसद को बताया चिरकुट, MP बोले- रावण का घमंड चूर हो गया तो, वह क्या चीज हैं

Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक तरफ जहां एनडीए के नेता जिला-जिला घूम कर गठबंधन की एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए के ही दो दलों के नेताओं के बीच तलवारें खिंच गईं हैं।

Bihar Politics
बिहार एनडीए में घमासान
© google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Politics: बिहार एनडीए में शामिल दो दलों के नेताओं में तलवारें खिंच गई हैं। खगड़िया में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का श्रेय लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायक और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के सांसद के बीच होड़ मच गई है। क्रेडिट लेने की होड़ में भाषा की मर्यादा भी तार-तार हो रही है। जेडीयू विधायक और चिराग की पार्टी के सांसद ने एक दूसरे को खूब सुनाया।


दरअसल, बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ NDA के नेता इन दिनों हर जिले में घूम घूमकर एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी खगड़िया में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का श्रेय लेने के चक्कर में जेडीयू विधायक डॉक्टर संजीव कुमार और खगड़िया के लोजपा (रामविलास) के सांसद एक-दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। जेडीयू विधायक डॉक्टर संजीव ने लोजपा (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा को जमकर अपशब्द कहे। 


जेडीयू विधायक ने खगड़िया सांसद राजेश वर्मा को गीदड़, चिरकुट, चोर जैसे शब्दों से नवाजा है। विधायक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए उन्होंने दिन रात मेहनत की लेकिन ऐसे लोग जिनका अभी राजनीतिक दूध का दांत भी नहीं टूटा है, वह श्रेय लेने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि मैं डॉक्टर हूं, ऐसे लोगों का इलाज करना जनता हूं। जरूरत पड़ी तो मैं शस्त्र भी उठा लूंगा। वहीं खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने भी पलटवार किया और कहा कि रावण का अहंकार चूर हो गया तो, वह क्या चीज हैं।


नीतीश कुमार के बेलगाम विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि लुटेरा वोट लेकर चले जाए और काम नहीं करे तो इसे क्या कहेंगे। इज्जत बेचकर टिकट खरीदकर चुनाव लड़ा। टिकट अलग चीज है और राजनीति अलग है। मैं परबत्ता का आवाज नहीं गिरने दूंगा। मेरे काम में जो अड़ंगा लगाएगा उससे सीधी लड़ाई लड़ूंगा। उसको रोड पर लाकर छोड़ूंगा। अभी उनका दूध का दांत नहीं टूटा है। गलती से यहां कुछ बन गए। मैं डॉक्टर हूं सभी का इलाज जानता हूं। सभी का बढ़िया से इलाज करुंगा। 


जदयू विधायक के बयान पर पलटवार करते हुए खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि सोने की लंका ढह गई। आप क्या हैं? विरासत में राजनीति मिली है उसे संभालिए। शस्त्र उठाने का समय गया, जो उठाया गर्त में चला गया। जनता मालिक है, वो फैसला करेगी। घमंड नहीं, संस्कार दिखाना चाहिए। इसको डर लगता है वो बुलेट प्रूफ गाड़ी में चलता है। कमीशनखोरी विरासत में मिलती है। मैं सेवा के लिए आया हूं, जनता सब देख रही है।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता