ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव, नित्यानंद राय के साथ जनसभा करेंगे चिराग पासवान

SAMASTIPUR : समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान अब जोर पकड़ने लगा है। समस्तीपुर से एलजेपी के उम्मीदवार प्रिंस राज के लिए आज उनके भाई चिराग पासवान केंद्रीय गृह राज्य मंत्

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान अब जोर पकड़ने लगा है। समस्तीपुर से एलजेपी के उम्मीदवार प्रिंस राज के लिए आज उनके भाई चिराग पासवान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ मिलकर जनसभा करेंगे। पूर्व सांसद स्वर्गीय रामचंद्र पासवान के बेटे प्रिंस राज समस्तीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके लिए चिराग पासवान ने वहां कैंप कर रखा है। 


चिराग पासवान आज बीजेपी नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह इलाका समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंदर आता है। एलजेपी उम्मीदवार प्रिंस राज के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी चुनाव प्रचार कर चुके हैं। 


चिराग पासवान आज विरोल और हायाघाट में भी जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। प्रिंस राज का सीधा मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ अशोक राम से है हालांकि इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में अशोक राम को प्रिंस के पिता रामचंद्र पासवान ने भारी अंतर से पराजित किया था।

टैग्स