ब्रेकिंग
RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦नियम में संशोधन से छूटे 3 हजार लोग वापस जेल जाएंगे या सिर्फ मैं? आनंद मोहन ने उठाए सवाल, शुरू करेंगे बड़ा अभियान✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦नियम में संशोधन से छूटे 3 हजार लोग वापस जेल जाएंगे या सिर्फ मैं? आनंद मोहन ने उठाए सवाल, शुरू करेंगे बड़ा अभियान

Chhath Puja : छठ महापर्व पर टला बड़ा हादसा, घाट के पास आतिशबाजी से लगी आग

KATIHAR : बिहार के कटिहार में छठ के दौरान हादसा टल गया। शुक्रवार की सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लोग घाट पर पहुंचे, जहां आतिशबाजी से जलावन के बड़े ढेर में आग लग गई।</

Chhath Puja : छठ महापर्व पर टला बड़ा हादसा, घाट के पास आतिशबाजी से लगी आग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार में छठ के दौरान हादसा टल गया। शुक्रवार की सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लोग घाट पर पहुंचे, जहां आतिशबाजी से जलावन के बड़े ढेर में आग लग गई।


इस वजह से सड़क किनारे पार्क किए गए वाहन भी आग की चपेट में आने लगे। आनन-फानन में मौके पर फायर बिग्रेड और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।


दरअसल, यह पूरा मामला दरअसल, पूरा मामला जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 रामपुर ग्वालटोली का है। जहां छठ घाट के पास कुछ बच्चे आतिशबाजी कर रहे थे। 


इसी दौरान पटाखे की चिंगारी पास के जलावन के ढेर में चली गई। देखते ही देखते कुछ मिनटों में यह जलावन का ढेर धूं-धूंकर जल उठा। आग की लपटे काफी बड़े भूभाग में फैलने लगी।


आग की लपटें दूसरे इलाकों तक फैलने लगी। जिसे देख आसपास के लोग आग बुझाने दौड़ पड़े. उधर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। स्थानीय ग्रामीण गोपाल यादव ने बताया कि आग जब तक फैलती उस पर काबू पा लिया गया। इस आग की लपटों से पार्किंग में लगे वाहनों को जलने से बचाया गया।