ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

छपरा से किडनैप किए गए RJD नेता को पुलिस ने छुड़ाया, जमीन विवाद का मामला आया सामने

CHAPRA : बिहार के छपरा में मंगलवार की सुबह आरजेडी नेता का अपहरण कर लिया गया था। चार से पांच की संख्या में आकर स्कॉर्पियो से आकर आरजेडी नेता सुनील कुमार राय को उठाकर ले गए थे। जिसके

छपरा से किडनैप किए गए RJD नेता को पुलिस ने छुड़ाया, जमीन विवाद का मामला आया सामने
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

CHAPRA : बिहार के छपरा में मंगलवार की सुबह आरजेडी नेता का अपहरण कर लिया गया था। चार से पांच की संख्या में आकर स्कॉर्पियो से आकर आरजेडी नेता सुनील कुमार राय को उठाकर ले गए थे। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर उन्हें छुड़ा लिया है। इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी है। इसके साथ ही अपहरण में इस्तेमाल की गयी स्कॉर्पियों को भी बरामद कर लिया गया है और अपहरण में शामिल दो अपराधी की गिरफ्तारी की सूचना है। 


दरअसल, राजद नेता सुनील राय सुबह चार बजे उठकर टहलने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उनके फोन पर किसी का कॉल आया और वह अपने घर से सौ मीटर दूर स्थिति कार्यालय के गेट पर जाकर खड़े हो गये। सुबह 4.30 बजे कार्यालय के गेट से कुछ दूर पहले एक स्कॉर्पियो आकर रुकी, जिसमें बैठे लोगों ने बाहर निकलकर सुनील राय को अपने पास बुलाया और इसके बाद अपराधी जबरदस्ती उन्हें स्कॉर्पियो में बैठाकर फरार हो गये। प्रत्यक्षदर्शी पड़ोस की एक महिला ने परिजनों को इसकी सूचना दी, तो परिजनों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी। यह पूरा वाक्या सीसीटीवी में कैद हो गया था। जिसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस देर रात तक छोपमारी में जुटी रही और आखिकार पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी। 


वहीं, इस पुरे मामले को लेकर छपरा एसपी गौरव मंगला ने बताया कि, इसको लेकर  मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 205/23 दर्ज किया गया था। अब आरजेडी नेता सुनील कुमार राय को पुलिस ने डोरीगंज थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया है। इस कांड में शामिल दो बदमाशों की भी गिरफ्तारी की गई है।  बाकी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। 


इसके आगे पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया था। भूमि विवाद में ही आरजेडी नेता सुनील राय का अपहरण हुआ था। एसपी गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। 


आपको बताते चलें कि,अपहरण के बाद जब मामला सामने आया तो तुरंत पुलिस एक्शन में आई। एक तरफ जहां मुफस्सिल थाने में इस कांड को लेकर मामला दर्ज किया गया वहीं दूसरी ओर एसआईटी का गठन किया गया। यही वजह है एक्शन में आई पुलिस ने आरजेडी नेता को 24 घंटे में ही सकुशल छुड़ा लिया।