ब्रेकिंग
जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल

चाचा-भतीजा की सरकार में दलितों पर हो रहा अत्याचार! जनक राम बोले- अब तो हमें भी डर लगने लगा है

PATNA: पटना के खुसरुपुर इलाके ने बीते शनिवार को दबंग एक महादलित महिला के साथ हैवानियत को सारी हदों को पार कर गए। दबंगों ने न सिर्फ महिला को निर्वस्त्र कर पीटा बल्कि उसके मुंह में ज

चाचा-भतीजा की सरकार में दलितों पर हो रहा अत्याचार! जनक राम बोले- अब तो हमें भी डर लगने लगा है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना के खुसरुपुर इलाके ने बीते शनिवार को दबंग एक महादलित महिला के साथ हैवानियत को सारी हदों को पार कर गए। दबंगों ने न सिर्फ महिला को निर्वस्त्र कर पीटा बल्कि उसके मुंह में जबरन पेशाब भी कर दिया। मामले को लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री जनक राम ने कहा है कि चाचा भतीजा की सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। 


जनक राम ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्तमान सरकार ने दलितों के ऊपर अत्याचार बढ़ा है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए वो कम है। इस चाचा भतीजे की सरकार ने लगातार दलितों पर अत्याचार हो रहा है। पुलिस तंत्र पूरी तरह से फेल हो गई है। जनक राम ने कहा ये मामला पटना का ही नहीं है पूरे बिहार का हाल यही है। 


बीजेपी नेता ने कहा नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव बाबा भीमराम अंबेडकर का नाम लेकर का दलितों से वोट तो ले लेते है लेकिन सरकार उनको सरकार इंसाफ नहीं दिलवा पाती है। जनक राम ने कहा कि बिहार एक बार फिर जंगल राज की दिशा की तरफ बढ़ा रहा है। बिहार जिस तरह से हालत बना रहा है हमें भी अब डर लगने लगा है। वहीं नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी पर उन्होंने कहा कि बीजेपी का दरवाजा नीतीश कुमार के लिए हमेशा के बंद हो गया है, कुछ भी कर लें एंट्री नहीं मिलने वाली है।