ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

केजरीवाल के लिए आज का दिन काफी अहम: राहत मिलेगी या अभी जेल में ही रहेंगे? आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

DELHI: शराब नीति केस में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए आज का दिन काफी अहम है। केजरीवाल को राहत मिलेगी या फिलहाल वह तिहाड़ जेल में ही रहेंगे इस पर दिल्ली हाई

केजरीवाल के लिए आज का दिन काफी अहम: राहत मिलेगी या अभी जेल में ही रहेंगे? आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: शराब नीति केस में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए आज का दिन काफी अहम है। केजरीवाल को राहत मिलेगी या फिलहाल वह तिहाड़ जेल में ही रहेंगे इस पर दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। सीबीआई से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट आज सुनवाई करेगा। केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका के अलावा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।


दरअसल, सीएम केजरीवाल ने सीबीआई से जुड़े मामले में जमानत के लिए निचली अदालत में जाने के बजाए सीधे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। सीबीआई ने इस बात पर आपत्ति भी जताई थी लेकिन केजरीवाल की तरफ से कहा गया कि वह जमानत के लिए सीधा हाई कोर्ट जा सकते हैं। केजरीवाल की याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए आज सुनवाई की तिथि निर्धारित की थी।


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति केस के मुख्य आरोपी हैं। ईडी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद बीते 26 जून को सीबीआई ने केजरीवाल को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। दिल्ली हाई कोर्ट आज अगर केजरीवाल को जमानत दे देता है तो उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो जाएगा।


बता दें कि अरविंद केजरीवाल को ईडी के मामले में पहले ही सुप्रीम कोर्ट से बेल मिल चुकी है। सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया था। शीर्ष अदालत ने केजरीवाल को राहत देते हुए नियमित जमानत दे दिया था और मामले को बड़ी बेंच के पास भेज दिया था। सीबीआई के मामले में गिरफ्तारी के कारण केजरीवाल की रिहाई नहीं हो सकी थी। ऐसे में हाई कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई केजरीवाल के लिए काफी अहम मानी जा रही है।