ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bpsc Protest: सांसद पप्पू यादव समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, रेल चक्का जाम करने के मामले में एक्शन

बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में रेल चक्का जाम करने को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और उनके समर्थकों के खिलाफ पटना के जीआरपी थाना में केस दर्ज हुआ है.

Bpsc Protest
पप्पू यादव के खिलाफ केस दर्ज
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bpsc Protest: बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में रेल चक्का जाम करना सांसद पप्पू यादव और उनके सहयोगियों को भारी पड़ गया। रेलवे ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव समेत उनके 8 समर्थकों के खिलाफ पटना के जीआरपी थाना में केस दर्ज कराया है।


दरअसल, BPSC की परीक्षा रद्द किए जाने की मांग के समर्थन में आज छात्र संगठन युवा शक्ति ने पटना के सचिवालय हाल में जमकर हंगामा किया गया और ट्रेन को रोक कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस के साथ हल्की झड़प की भी खबरें सामने आईं हालांकि, समझा-बुझाकर कुछ ट्रेनों को वहां से रवाना किया गया। 


सचिवालय रेलवे हाल्ट पर राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के द्वारा अपने लगभग 40 समर्थकों के साथ रेल परिचालन को बाधित किया। रेल और सड़क यातायात को बाधित करने, अनधिकृत रूप से जुलूस निकालने तथा लोक व्यवस्था को भंग करने के कारण पप्पू यादव तथा उनके समर्थकों के विरूद्ध जीआरपी थाना में नामजद केस दर्ज किया गया है।


पप्पू यादव के अलावा राजू दानवीर, राजीव मिश्रा, अभिजीत सिंह, फैजान अहमद, प्रेमचंद सिंह, सूरज गुप्ता और  पुरूषोत्तम कुमार सिंह पटना के जीआरपी थाना में मामला दर्ज कराया गया है। बता दें कि बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में पप्पू यादव पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार की तरफ से कोई फैसला नहीं लेने के बाद शुक्रवार को उन्होंने पटना के सचिवालय हॉल्ट पर रेल चक्का जाम किया, इसी को लेकर उनके और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।