ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

Bihar Band: पप्पू यादव समेत 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, बिहार बंद के दौरान उपद्रव पर एक्शन

Bihar Band: 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने के लिए पप्पू यादव ने 12 जनवरी को बिहार बंद बुलाया था. इस दौरान पटना में बंद समर्थकों द्वारा किए गए तोड़फोड़ के मामले में जिला प्रशासन ने पप्पू यादव के साथ उनके 15 समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

Bihar Politics
बुरे फंसे पप्पू यादव
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Band: पटना में बिहार बंद के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों द्वारा मचाए गए उत्पात के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। पटना जिला प्रशासन ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव समेत उनके 15 समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


दरअसल, बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में पप्पू यादव द्वारा बुलाए गए बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना के अशोक राजपथ में बंद समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया है। इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ ही दुकानों में भी तोड़फोड़ किया गया। बाद में पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया था। इस पटना पुलिस ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के साथ-साथ 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 


पटना जिला प्रशासन ने कहा है कि बिहार बंद के दौरान लगभग 150 लोगों द्वारा अशोक राजपथ से कारगिल चौक होते हुए डाकबंगला चौक तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया तथा सड़क यातायात में व्यवधान डाला गया। इस क्रम में कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा एक वाहन में तोड़-फोड़ की गई तथा कुछ शोरूम पर डंडा मारते हुए बंद कराने की कोशिश की गई। 


सड़क यातायात को बाधित करने, संपत्ति को नुक़सान पहुंचाने, अनधिकृत रूप से जुलूस निकालकर लोक-व्यवस्था भंग करने के कारण श्री पप्पू यादव तथा उनके समर्थकों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए 15 उपद्रवियों को निरुद्ध किया गया है तथा वीडियो और सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर शेष लोगों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।