ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

बुलडोजर बाबा के फैन हुए पशुपति पारस, बोले ... बदमाश को मिठाई खिलाएगा क्या की गोली मारेगा, देश को बांटने की हो रही कोशिश

HAJIPUR : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने अतीक मर्डर को लेकर बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि, बदमाश को मिठाई खिल

बुलडोजर बाबा के फैन हुए पशुपति पारस, बोले ... बदमाश को मिठाई खिलाएगा क्या की गोली मारेगा, देश को बांटने की हो रही कोशिश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

HAJIPUR : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने अतीक मर्डर को लेकर बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि, बदमाश को मिठाई खिलाएगा की गोली मारिएगा। इसलिए वहां कुछ भी गलत नहीं हुआ है।  यूपी में सबसे अच्छी सरकार है यूपी में तो बुलडोजर बाबा नामी है। 


दरअसल, अपने संसदीय इलाके में एक कार्यक्रम के तहत पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि, अतीक और अशलम कोई शरीफ इंसान नहीं था। उसे अपने गलत कामों का परिणाम मिला है। वहां की पुलिस उसके हत्याकांड मामले की जांच कर रही है। लेकिन, एक बात साफ़ है कि यूपी में तो बुलडोजर बाबा नामी है। वहां जो क्राइम करेगा उसे गोली मारी जाएगी। उनको वहां मिठाई नही खिलाई जाएंगी। 


उन्होंने कहा कि पूरे देश कहता है कि यूपी मॉडल सबसे सही है। ऐसे में आरजेडी जेडीयू के लोग क्या कहते हैं वो नही जानता हूं। कुछ दिनों पहले हमारे सहयोगी नित्यानंद राय ने जो बिहार की अपराधिक घटनाओं का आंकड़ा जारी किया है वह बिल्कुल सही है। महागठबंधन के लोगों का काम ही है अपराधियों को संरक्षण देना। 


वहीं, पटना में नमाज पढ़ने के दौरान जो लोग शहीद अतीक अहमद अमर रहे के नारे लगाए गए हैं और यूपी सरकार के खिलाफ नारा लगाया है उसको लेकर मंत्री ने कहा कि, यह आपसी मतभेद पैदा करने की साजिश है और देश में दंगा फैलाने का जरिया है। इसके जरिए देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि, उससे पहले भी अफज़ल गुरु के नारे लगाए गए थे। जो देश के लिए दुर्भाग्य है। इस पर नया कानून बनानी चाहिए गलत बयान पर अवश्य कार्यवाइ करने की मांग की है।


इधर, बिहार में हुई तत्कालीन अपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार की प्रशासन तंग हो गई है। उन्होंने कहा कि लालगंज में दलित नेता राकेश पासवान की जिस दिन गोली मारकर हत्या की गई है उसी दिन सोनपुर में बैंक लूट के दौरान दो होमगार्ड की जवान को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि बिहार में चारों तरफ से हाहाकार है बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जी हैं जो दया के पात्र हैं किसी भी डिसीजन लेने से पहले तेजस्वी की तरफ मुड़कर देखते हैं तेजस्वी के वजह से ही मुख्यमंत्री जी कुछ निर्णय लेना नहीं चाहते हैं।