ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

पूर्व सांसद ने थानेदार पर लगाए गंभीर आरोप, SHO ने आरोपों को किया खारिज; SSP ने दिए जांच के आदेश

पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार पर गाली-गलौज और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने मामले की जांच सदर डीएसपी-1 अभिनव पराशर को सौंपी है। वहीं, थानाध्यक्ष ने आरोपों को खारिज किया है।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: पूर्णिया में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार पर बदसलूकी और गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर पूर्व सांसद ने एसएसपी को लिखित शिकायत दी है। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने मामले की जांच सदर डीएसपी-1 अभिनव पराशर को सौंपी है। वहीं, थानाध्यक्ष ने पूर्व सांसद के आरोपों को खारिज किया है।




बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार रात करीब पौने नौ बजे की है। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा अपने परिवार के साथ डगरुआ से रामबाग स्थित अपने आवास लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आगे चल रही सदर थाने की पुलिस गाड़ी से आगे निकलने के लिए उनके चालक ने हॉर्न बजाया।




आरोप है कि इससे नाराज होकर सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बीच सड़क पर पुलिस जीप खड़ी कर रास्ता रोक दिया। इसके बाद चार सशस्त्र पुलिसकर्मियों के साथ पूर्व सांसद की गाड़ी को घेर लिया गया। पूर्व सांसद की शिकायत के मुताबिक, इस दौरान उनके चालक के साथ गाली-गलौज की गई और हाथापाई की स्थिति पैदा हो गई।




आरोप है कि जब चालक और अंगरक्षकों ने बताया कि गाड़ी में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा बैठे हैं, तब भी थानाध्यक्ष ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार जारी रखा। पूर्व सांसद ने अपनी शिकायत में कहा है कि सार्वजनिक स्थान पर उनके और उनके परिवार के साथ किए गए व्यवहार से परिवार के सदस्यों में भय, मानसिक तनाव और असुरक्षा की भावना पैदा हुई। 




उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। पूर्व सांसद के अनुसार, शोर-शराबा सुनकर आसपास के कई स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए थे। उन्होंने दावा किया कि भीड़ इकट्ठा होने के बाद पुलिस पदाधिकारी और उनके साथी वहां से चले गए।




मामले में एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि पूर्व सांसद की ओर से लिखित आवेदन मिला है। इसकी जांच सदर डीएसपी-1 अभिनव पराशर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीएसपी अभिनव पराशर ने रात में ही पूर्व सांसद के आवास पहुंचकर उनका बयान दर्ज किया।




दूसरी ओर, सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने पूर्व सांसद के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि घटना के समय वे पुलिस बल के साथ प्रतिमा विसर्जन की ड्यूटी में तैनात थे। सड़क सिंगल होने के कारण तत्काल साइड देना संभव नहीं था। थानाध्यक्ष ने दावा किया कि बातचीत के दौरान पूर्व सांसद की ओर से ही पहले अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि वे पूर्व सांसद को पहचानते नहीं थे। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और आगे की कार्रवाई तय होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता