ब्रेकिंग
पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦अनंत सिंह की 100 गलतियां गिन रही थी जेडीयू, श्याम रजक बोले- शिशुपाल की तरह पार की सीमा, इसलिए हुई कार्रवाई✦बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦अनंत सिंह की 100 गलतियां गिन रही थी जेडीयू, श्याम रजक बोले- शिशुपाल की तरह पार की सीमा, इसलिए हुई कार्रवाई✦बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई

बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी

बिहार में जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए निष्कासित करने के बाद बाढ़ के जिलाध्यक्ष मयंक राज को भी पद से हटा दिया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जिला कमिटी भंग करने का आदेश जारी किया।

बिहार न्यूज
जिला कमिटी को भी किया भंग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने मोकामा से विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी व पूर्व विधायक नीलम देवी को पार्टी से निष्कासित करने के बाद अब संगठन स्तर पर भी कार्रवाई की है। पार्टी ने बाढ़ के जिलाध्यक्ष मयंक राज को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। इसके साथ ही जिला कमिटी को भी भंग कर दिया गया है। यह कार्रवाई जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने की है।


दरअसल, बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में बागी तेवर अपनाने को लेकर अनंत सिंह और जेडीयू के बीच विवाद सामने आया था। आरोप है कि मोकामा विधायक अनंत सिंह पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार कर रहे थे और जन सुराज के उम्मीदवार के समर्थन में सक्रिय थे। इसे लेकर पार्टी नेतृत्व नाराज था।


इसी मामले में जेडीयू ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह-छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद अब पार्टी ने बाढ़ संगठनात्मक जिले में भी कार्रवाई की है।


जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि संगठनात्मक कार्यों में लगातार बरती जा रही शिथिलता को देखते हुए संगठनात्मक जिला बाढ़ के जिलाध्यक्ष मयंक राज को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया जाता है। साथ ही जिला कमिटी को भी भंग किया जाता है।


इस कार्रवाई को अनंत सिंह और नीलम देवी पर हुई कार्रवाई के बाद पार्टी संगठन में उठाए गए एक और बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है।


वहीं, अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए पार्टी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखे जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, सदस्यता पर अंतिम निर्णय संबंधित संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ही होगा।


मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम देवी को जनता दल यूनाइटेड ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब उनके करीबियों और समर्थकों पर कार्रवाई की जा रही है। बाढ़ के जिलाध्यक्ष मयंक राज पर भी बड़ी कार्रवाई की गयी है। एमएलसी चुनाव में बागी तेवर अपनाने वाले अनंत सिंह को नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से निकाल दिया गया है। दोनों पति-पत्नी को 6-6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। अनंत सिंह के बाद अब जेडीयू ने बाढ़ के जिलाध्यक्ष मयंक राज पर बड़ी कार्रवाई की है। मयंक राज को पदमुक्त करते हुए जिला कमिटी को भंग कर दिया गया है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने यह कार्रवाई की है।  


बता दें कि एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार को हराने के लिए मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कमर कस ली थी। उनके खिलाफ घूम-घूमकर जनसुराज के उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे, इसी बात से पार्टी नाराज चल रही थी। जेडीयू ने कार्रवाई करते हुए अनंत सिंह के साथ-साथ उनकी पत्नी नीलम देवी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। उनकी पत्नी एवं पूर्व विधायक नीलम देवी को भी जेडीयू से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। साथ ही अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए पार्टी ने स्पीकर को भी पत्र लिखा गया है।


अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी पर कार्रवाई के बाद जेडीयू ने बाढ़ के जिलाध्यक्ष को भी हटा दिया। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इस संबंध में चिट्टी जारी करते हुए कहा कि संगठनात्मक कार्यों में लगातार बरती जा रही शिथिलता को देखते हुए, संगठन जिला बाढ़ के जिलाध्यक्ष श्री मयंक राज को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए जिला कमिटी को भंग किया जाता है।



बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी

बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी