ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप

बिहार के नवादा के पकरीबरावां स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ी के देर से पहुंचने का आरोप लगाया। आग लगने के कारण और नुकसान की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

बिहार न्यूज
लाखों की संपत्ति जलकर खाक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार के नवादा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। पकरीबरामा इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह मॉल फारूक आजम का है। मॉल के ऊपर कुछ मकानों का निर्माण कार्य भी चल रहा था।


आग लगने की घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें देखकर लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दे दी गई थी, लेकिन करीब आधे घंटे तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी। ऐसे में आग पर काबू पाने को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई।


फिलहाल आग लगने के कारणों, नुकसान की स्थिति और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। घटनास्थल पर आग बुझाने की कार्रवाई और प्रशासन की ओर से उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी सामने आनी बाकी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता