ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत

बिहार के शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में 56 लोगों को कुत्तों ने काटा है। सभी को सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन की पहली डोज दी गई। घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में शिवहर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 56 लोगों को आवारा कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया है. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. जहां सभी का इलाज सदर अस्पताल शिवहर में चल रहा है. 


स्थानीय लोगों के अनुसार, सबसे ज्यादा मामले शिवहर शहर से सामने आए हैं. सुबह टहलने से निकले से लेकर शाम तक किसी को भी आवारा कुत्तों अपना शिकार बना रहे है. लोगो मे अब भय का माहौल हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉ आर के सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल शिवहर में पिछले 24 घण्टा के अंदर 56 लोगो को कुत्ता का सुई के प्रथम डोज दिया गया है. 


सभी घायलों का इलाज शिवहर सदर अस्पताल में चल रहा है. अचानक इतनी बड़ी संख्या में डॉग बाइट केस आने से एंटी-रेबीज वैक्सीन (ARV) के स्टॉक पर दबाव बढ़ गया है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभी पर्याप्त मात्रा में सुई है.


जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कुत्तों के झुंड से दूरी बनाकर रखें और काटने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर टीका लगवाएं. वहीं नगर परिषद के अधिकारी ने कहा है कि टीम को अलर्ट किया गया है और जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट

टैग्स