Anant Singh: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजे सामने आने से पहले मोकामा विधायक अनंत सिंह और जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार के बीच बयानबाजी तेज होती जा रही है। नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर हमला बोलते हुए कहा था कि चुनाव का रिजल्ट आने के बाद पार्टी उनका बुखार छोड़ा देगी। नीरज के बयान पर अनंत सिंह ने अपने अंदाज में पलटवार किया है।
दरअसल, बिहार विधान परिषद की वोटिंग खत्म होने के बाद अब सभी की नजर चुनावी नतीजों पर टिकी है। 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि किसे जीत का आशीर्वाद मिला है और चुनाव में किसे शिकस्त मिली है। इस बीज जेडीयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है।
शनिवार को नीरज कुमार ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में अपनी जीत का दावा किया और विरोधियों को लेकर तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने अनंत सिंह का नाम लिए बिना कहा कि चुनाव में जिन लोगों ने विरोध किया, उनकी तबीयत खराब रहेगी। कब होगा नहीं जानते हैं लेकिन पार्टी इन लोगों की तबीयत खराब कर देगी, यह सौ फीसद कंफर्म है।
जब मीडिया ने नीरज के इस बयान पर अनंत सिंह से सवाल किया तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया और कहा कि वह कहां मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री हैं जो हमको मंत्री बना देंगे। सजा करा ही दिए, बचल क्या है जो हमको नहीं करा दिए। नीरज जी के कुछ बचलो है, कह रहे हैं तो कहते रहें। हम पागल थे जो ऐसे करते। बोखार छोड़ा देंगे तो हमको कोई डर भी नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि बहुतो बार बुखार छूटा है, बहुत बार बुखार आया है। उसके लिए कोई चिंता नहीं है। न तो मरने का गम है और ना ही जीने की खुशी है लेकिन हम पार्टी में हैं। वहीं जश्न की तैयारी पर अनंत सिंह ने कहा कि उनके उम्मीदवार की जीत तय है। चुनाव में हार-जीत हो सकती है लेकिन हमारी मिठाई बर्बाद नहीं हो





