ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

BJP वाला हमको बर्बाद कर देगा, राज्यपाल बनने के मामले पर बोले नीतीश कुमार ... पहले खुद बने फिर करे मेरी बात

PATNA : बीजेपी वाला सबको बर्बाद कर ही दिया है तो अब हम लोगों को बर्बाद करने पर लगा हुआ है। तो छोड़ दिए जा न उनलोगों को जो करना है करने दीजिए। यह बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कु

BJP वाला हमको बर्बाद कर देगा, राज्यपाल बनने के मामले पर बोले नीतीश कुमार ... पहले खुद बने फिर करे मेरी बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बीजेपी वाला सबको बर्बाद कर ही दिया है तो अब हम लोगों को बर्बाद करने पर लगा हुआ है। तो छोड़ दिए जा न उनलोगों को जो करना है करने दीजिए। यह बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही है।


दरअसल, बिहार में आज गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जा रही है। गांधी जी को नमन करने के बाद नीतीश कुमार लालू बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान जब पत्रकारों में उनसे सवाल किया तो सीएम ने कहा कि - बीजेपी वाला सब लोगों को बर्बाद किया आपको बर्बाद किया अब हमको बर्बाद करने पर तुला हुआ है।


सीएम ने कहा कि -तो सारे लोगों को बर्बाद कर ही दिया है तो फिर हम लोगों को बर्बाद करने के चक्कर में है तो छोड़ ना दीजिए वह सब का कोई मतलब है कोई मतलब नहीं है लेकिन अब यह सब चीज का प्रचार होता है तो देखना बंद कर दीजिए चिंता मत करिए। ये लोग तो सबकुछ बर्बाद कर ही दिया है, किसी को छोड़ा है। अब हमलोगों को बर्बाद करने के चक्कर में हैं।


वहीं, भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी की तरफ से नीतीश कुमार की पार्टी के ओर से राज्यपाल बनाए जाने का न्योता भेजे जाने के मामले में जवाब देते हुए कहा कि - पहले अपने न जो बनना है। अपने गवर्नर बन जाए। हमको काहे ल कुछ बोलता है। आप उनको काहे न बधाई देते हैं। हमसे काहे ल कुछ पूछ रहे हैं।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी यह कहते हैं कि जदयू के कई नेताओं के तरफ से यह ऑफर दिया गया कि नीतीश कुमार को कहीं का राजपाल बना दीजिए या फिर केंद्र में कोई अच्छा पद दे दीजिए वह वापस से आपके साथ आने को तैयार हैं। लेकिन उन्हें इस बार इसलिए वापस से नहीं लाया जा रहा है क्योंकि उनके वापस आने से भाजपा में अंदुरूनी कलह की स्थिति बन जाएगी और भाजपा के कार्यकर्ता काफी नाराज हो जाएंगे।