ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

चारा खाने वाले क्या समझे मखाना का स्वाद, तेजस्वी सहित लालू परिवार पर BJP का बड़ा हमला

ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी से कहा कि आपके पूरे परिवार को बिहार चलाने का मौका मिला था लेकिन आप मिट्टी, चारा खाने और अलकतरा पीने में व्यस्त रहे। जैसे कोई बच्चा छिपकर मिट्टी खाता है वैसे ही आप लोग मिलकर बिहार के लोगों का खजाना खा गये।

BIHAR
बीजेपी का हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी यादव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर दिए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए  कहा कि तेजस्वी यादव  बिहार विधानसभा चुनाव के निकट आते और दिल्ली में हुए विधानसभा में भाजपा की प्रचंड जीत से इस कदर हड़बड़ा गए है , इतने घबरा गए है कि उन्हें यह तक पता नहीं कि आखिर उन्हें क्या बोलना है और किस पर बोलना है। उन्होंने तेजस्वी जी के बयान को छोटे मुंह बड़ी बात बताया है। 


राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी यादव को कहा कि आपके पूरे परिवार और आपको भी बिहार चलाने का मौका मिला था लेकिन आप मिट्टी ,चारा खाने और अलकतरा पीने में व्यस्त रहे। जैसे कोई बच्चा छुपकर चूरा चुरा कर मिट्टी खाता है वैसे ही आपने चुरा चुरा कर बस बिहार के लोगों का खजाना खाया है और पिया है। अब जिसे मौका मिला है वह काम कर रहा है तो अब आपके पेट में दर्द क्यों हो रहा है।यह हड़बड़ाहट नहीं , घबराहट नहीं तो और क्या है।


तेजस्वी यादव के उम्र के दिए बयान पर उन्होंने कहा कि अब आप उम्र का हवाला दे रहे है। जबकि लालू जी को बिहार की जनता ने सिर्फ 45 साल की उम्र में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन उन्होंने क्या साबित किया । भ्रष्टाचार, अत्याचार , घोटाला यही साबित किया ।


सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के कहने या न कहने से हमारे मोदी जी को कोई फरक नहीं पड़ता है क्योंकि हमसबके लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी ने विश्व पटल पर अपना ऐश्वर्य दिखाया है तभी तो आज हर भारतीय का सीना 56 इंच चौड़ा हो गया है ।

संबंधित खबरें