ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

बीजेपी और सत्ता पक्ष के बीच विवाद के बाद विधानसभा में बैठक, स्पीकर बोले .. सदन में अपशब्दों का प्रयोग नहीं होगा बर्दाश्त

PATNA : बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष में बैठे हुए लोगों द्वारा यह आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे हुए लोगों द्वारा गाली दी गई।इतना ही नहीं प्रश्न कर रहे भाजपा विध

बीजेपी और सत्ता पक्ष के बीच विवाद के बाद विधानसभा में बैठक, स्पीकर बोले .. सदन में अपशब्दों का प्रयोग नहीं होगा बर्दाश्त
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष में बैठे हुए लोगों द्वारा यह आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे हुए लोगों द्वारा गाली दी गई।इतना ही नहीं प्रश्न कर रहे भाजपा विधायक लखिन्द्र पासवान  को जब कम समय दिया गया तो उन्होंने सदन के अंदर माईक तोड़ दिया। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान मामला काफी बढ़ गया और स्थिति इतनी खराब हो गई कि सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। जिसके बाद अब सदन की कार्यवाही  फिर से शुरू हुई है।  इससे पहले इस पुरे विवाद को लेकर विधानसभा के स्पीकर के तरफ से सत्ता पक्ष और विपक्ष की एक बैठक भी बुलाई गयी जिसमें उन्होंने शांतिपूर्ण सत्र संचालन को लेकर दोनों ही पक्षों को जरूरी निर्देश दी दिया। 


विधान सभा के स्पीकर रूम में आज सत्ता पक्ष और विपक्ष की बैठक बुलाई गई।  जिसमें भाजपा के तरफ से नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा और पार्टी के तमाम नेता शामिल हुए।  इस दौरान स्पीकर ने शांतिपूर्ण सत्र संचालन को लेकर भी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही दोनों पक्षों को सदन की नियमावली को लेकर बातचीत हुई और यह भरोसा दिलवाया गया कि सदन में मर्यादित भाषा का उपयोग किया जाएगा। स्पीकर ने भी हिदायत देते हुए यह कहा कि, यह सदन है इस बात को भूलना नहीं चाहिए।  इसलिए आगे से इन बातों को दोनों पक्षों के तरफ से ख्याल रखा जाए। 


दरअसल, आज सुबह विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही भाजपा का हंगामा शुरू हो गया। सबसे पहले भाजपा के तरफ से किशनगंज मामले को लेकर हंगामा किया गया। कसी तरह यह मामला शांत हुआ तो केंद्र सरकार के तरफ से बिहार को मदद नहीं मिलने के आरोपों पर भी हंगामा किया गया।उसके उपरांत अब यह मामला सामने आया कि भाजपा के मेंबर ने माइक तोड़ डाला।  हालांकि, भाजपा के विधायक ने कहा कि उन्होंने माइक को तोडा नहीं है बल्कि उसका पेंच ढीला था। लेकिन इसके बाद भी उन्हें स्पीकर के तरफ से इसको  लेकर फटकार लागई गयी थी। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH SHAMRAT

FirstBihar संवाददाता