ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

BJP नेताओं के हमले पर बोले नीतीश, पता नहीं कौन क्या बोल रहा है, हम नोटिस नहीं लेते

DESK: देश के सभी विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने की मुहिम में जुटे नीतीश और लालू ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। लालू और नीतीश के सोनिया स

BJP नेताओं के हमले पर बोले नीतीश, पता नहीं कौन क्या बोल रहा है, हम नोटिस नहीं लेते
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: देश के सभी विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने की मुहिम में जुटे नीतीश और लालू ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। लालू और नीतीश के सोनिया से मुलाकात पर बीजेपी के नेता लगातार निशाना साध रहे हैं। लालू-नीतीश और सोनिया की मुलाकात को लेकर बीजेपी ने दावा किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने दोनों को भाव नहीं दिया है। बीजेपी के इन दावों का जवाब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है। उन्होंने कहा कि पता नहीं कौन क्या बोलते हैं बीजेपी नेताओं के बयान पर हम नोटिस नहीं लेते।


हरियाणा की रैली में शामिल होने के बाद रविवार की शाम लालू और नीतीश ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। हालांकि इस मुलाकात से जुड़ी कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है। अमूमन ऐसी मुलाकातों के बाद सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें नजर आती हैं लेकिन कांग्रेस, जेडीयू और आरजेडी की तरफ से ऐसी किसी भी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया गया है।


लालू-नीतीश और सोनिया की मुलाकात को लेकर बीजेपी ने दावा किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने दोनों को भाव नहीं दिया है। बीजेपी के इन दावों का जवाब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है। उन्होंने कहा कि पता नहीं कौन क्या बोलते हैं बीजेपी नेताओं के बयान पर हम नोटिस नहीं लेते।


दरअसल बेगूसराय के बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसको लेकर तंज कसा है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि सुनने में आया है कि सोनिया गांधी ने पलटू राम को दुत्कार के भगा दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेहद ही तल्ख टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "सुनने में आया है कि सोनिया गांधी जी ने पलटू राम को दुत्कार के भगा दिया."