ब्रेकिंग
न्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिशन्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिश

Bihar Politics: गिरिराज सिंह का तीखा हमला, ममता बनर्जी बना रही बंगाल को बांग्लादेश, तेजस्वी भी उसी राह पर आगे बढ़ रहे हैं!

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ममता पर बंगाल को 'बांग्लादेश' बनाने और हिंदुओं को डराने का आरोप लगाया, वहीँ तेजस्वी पर भी हमला बोला |

गिरिराज सिंह, Giriraj Singh, ममता बनर्जी, Mamata Banerjee, तुष्टिकरण, appeasement, बंगाल, Bengal, बांग्लादेश, Bangladesh, हिंदू, Hindu, तेजस्वी यादव, Tejashwi Yadav, बिहार, Bihar, ईडी, ED, कांग्रेस प्
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पर हैं और बंगाल में हिंदुओं को डरा रही हैं। उन्होंने ममता पर आरोप लगाया कि वे बंगाल को "बांग्लादेश" बनाना चाहती हैं, जो देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।


गिरिराज सिंह का यह बयान ममता बनर्जी के उस कथन के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा पश्चिम बंगाल में "ध्रुवीकरण" की राजनीति कर रही है। ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “शासन अपना काम कर रहा है, और जो गलत करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, चाहे वो कोई भी हो।”


बिहार को भी बंगाल बनाना चाहते तेजस्वी?

पटना में इंडिया अलायंस की प्रस्तावित बैठक पर गिरिराज सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि, “अगर बैठक होती है तो जनता देखेगी कि कैसे तेजस्वी यादव खुद को बंगाल की राह पर लेकर जाना चाहते हैं। वे पहले ही कह चुके हैं कि वे भी आएंगे और बिहार को बंगाल बना देंगे।” गिरिराज सिंह के इन बयानों से बिहार की राजनीति में एक बार फिर गर्मी आ गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि विपक्षी दल इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।