ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

दिनारा का दंगल : राजेंद्र सिंह LJP से ठोकेंगे ताल, जयकुमार सिंह की बढ़ी टेंशन

PATNA : एनडीए में जेडीयू और बीजेपी के बीच सीट एडजेस्टमेंट को लेकर पत्ता साफ होने के बाद नेताओं ने बड़ा सियासी खेल शुरू कर दिया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह दिनारा व

दिनारा का दंगल : राजेंद्र सिंह LJP से ठोकेंगे ताल, जयकुमार सिंह की बढ़ी टेंशन
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : एनडीए में जेडीयू और बीजेपी के बीच सीट एडजेस्टमेंट को लेकर पत्ता साफ होने के बाद नेताओं ने बड़ा सियासी खेल शुरू कर दिया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह दिनारा विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार थे, लेकिन ये सीट जेडीयू के पाले में चली गई. जेडीयू के मौजूदा विधायक और मंत्री जय कुमार सिंह को एक बार फिर से सिंबल दे दिया गया. 

बड़ी और ताजा खबर यह है कि राजेंद्र सिंह अब दिनारा में लोक जनशक्ति पार्टी के पाले से उम्मीदवार हो सकते हैं. राजेंद्र सिंह लगातार एलजीपी नेताओं के संपर्क में है और वह एलजीपी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करने का मन बना चुके हैं. राजेंद्र सिंह से फर्स्ट बिहार में इस मसले पर बातचीत की है. उन्होंने कहा है कि किसी भी हाल में वह दिनारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. 

पिछली बार 2700 वोटों से गए थे हार

पिछली बार राजेंद्र सिंह बीजेपी के टिकट पर दिनारा सीट पर खड़े हुए थे. जिसके बाद यह सीट हॉट सीट बन गई थी. राजेंद्र सिंह ने जेडीयू उम्मीदवार जय कुमार सिंह को जोरदार टक्कर दी थी, लेकिन वह करीब 2700 वोटों से चुनाव हार गए थे. इस विधानसभा चुनाव में यह सीट जेडीयू खाते में ऐसे में राजेंद्र सिंह ने एलजेपी से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. 

आरएसएस से जुड़े रहे हैं राजेंद्र सिंह

राजेंद्र सिंह सासाराम के कोचस के गौरा गांव के रहने वाले हैं. वह 1983 में राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ से जुड़ गए. वो अखिल भारतीय परिषद से 1989 में और रामजन्म भूमि मआंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हुए. 2004 में बीजेपी से जुड़े और बनारस में संगठन मंत्री का दायित्व संभाला. 2013 से झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री हैं. बिहार में भी वर्तमान में वह फिलहाल बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हैं. 


टैग्स