ब्रेकिंग
बिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइन

Bihar Politics: ‘परिवारवाद को थोपकर फैलाया था अंधकार, जंगलराज को भूलेगा नहीं बिहार’ लालू के जन्मदिन पर BJP ने जारी किया वीडियो

Bihar Politics: लालू यादव के जन्मदिन पर बीजेपी ने एक तीखा वीडियो जारी कर उनके शासनकाल को 'जंगलराज' बताते हुए परिवारवाद और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाया।

Bihar Politics
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी ने एक तीखा वीडियो जारी करते हुए उनके शासनकाल पर सवाल उठाए हैं। इस वीडियो में लालू यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल को "जंगलराज" बताया गया है और परिवारवाद फैलाने का आरोप लगाया गया है।


वीडियो में एक दुकान पर कुछ लोगों की बातचीत दिखाई गई है, जिसमें एक पक्ष कहता है कि आज की एनडीए सरकार में सभी को मदद मिल रही है और काम हो रहा है, तभी एक व्यक्ति टोकते हुए कहता है, सभी सरकारें एक जैसी होती हैं, 20 साल पहले की सरकार कौन-सी बुरी थी? इसके जवाब में वीडियो में कहा जाता है, “परिवारवाद को थोपकर फैलाया था अंधकार, जंगलराज को भूलेगा नहीं बिहार।”


यह वीडियो भाजपा की 'पुरानी बनाम नई' रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह पहले के कथित भ्रष्ट शासन की तुलना वर्तमान एनडीए सरकार की उपलब्धियों से कर रही है। इससे पहले भी बिहार भाजपा ने ‘गैंग्स ऑफ घोटालेबाज़’ नामक एक AI जनित वीडियो जारी किया था। 


इस वीडियो में लालू-तेजस्वी परिवार पर चारा घोटाला, ज़मीन घोटाला और अन्य भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर निशाना साधा गया था। BJP की यह नई डिजिटल रणनीति खासकर AI वीडियो के ज़रिये चुनावी माहौल में मतदाताओं को प्रभावित करने की एक तकनीकी पहल मानी जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता